RRB Technician Vacancy 2026 के 6565 पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

RRB Technician Vacancy 2026 के तहत 6565 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के 6565 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। भर्ती के लिए CBT परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा।

नई दिल्ली: RRB Technician Vacancy 2026 के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3 के कुल 6565 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल रहेगा।

टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 323 पदों और टेक्नीशियन ग्रेड 3 के 6242 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लंबे समय से रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landingमें आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी साझा की जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा की जानकारी

टेक्नीशियन ग्रेड 1 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीएससी, बीई, बीटेक या तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना जरूरी है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।

वहीं टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। ग्रेड 3 के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण पूरे करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

सैलरी की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को 19,900 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी।

Leave a comment