RSOS ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए। 10वीं में हिना ने 449 और 12वीं में रुखसाना बानो ने 443 अंक लाकर टॉप किया। छात्र rsos.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
RSOS 2025 TOPPERS LIST: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) जयपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मार्च से मई 2025 तक आयोजित इन परीक्षाओं में लगभग एक लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें करीब 53 हजार छात्र कक्षा 10वीं और 50 हजार छात्र कक्षा 12वीं में शामिल हुए थे। छात्र अपना रिजल्ट RSOS की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
10वीं की हिना और 12वीं की रुखसाना बानो ने किया टॉप
इस साल की टॉपर लिस्ट में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। कक्षा 10वीं में हिना ने 500 में से 449 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 12वीं में चूरू की रुखसाना बानो ने 500 में से 443 अंक हासिल कर टॉप किया। दोनों ही छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
10वीं कक्षा के टॉपर्स की सूची
फीमेल टॉपर्स
हिना - 449 अंक (89.8%)
ममता - 425 अंक (85%)
चांदू कंवर - 425 अंक (85%)
मेल टॉपर्स
अरमान खान - 427 अंक (85.4%)
गजेंद्र सिंह देवरा - 419 अंक (83.8%)
12वीं कक्षा के टॉपर्स की सूची
फीमेल टॉपर्स
रुखसाना बानो - 443 अंक (88.6%)
खुशबू जैन - 420 अंक (86%)
मेल टॉपर्स
सुमित - 430 अंक (86%)
प्रियांक अहारी - 429 अंक (85.8%)
रिजल्ट ऐसे करें चेक
अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं में से संबंधित कक्षा का चयन करें।
- रोल नंबर, जन्मतिथि और दिए गए कोड को दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
परिणामों में बेटियों की शानदार मौजूदगी
इस वर्ष की टॉपर लिस्ट में बेटियों का दबदबा साफ नजर आया। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने शीर्ष रैंकिंग में जगह बनाई है। यह संकेत है कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में भी अब किसी से पीछे नहीं हैं।