टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। जुड़वा बेटियों की मां रुबीना ने अब फैंस के लिए एक खास खबर साझा की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह फिर से प्रेग्नेंट हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी और रियलिटी शो की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जुड़वा बेटियों की मां रुबीना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार कर रहे हैं।रुबीना दिलैक ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें उन्होंने पहले लंबी सांस ली और फिर मुस्कुराते हुए कहा, “मैं प्रेग्नेंट हूं।” वीडियो बेहद सिंपल और खूबसूरत अंदाज में शूट किया गया था।
रुबीना इस वीडियो में मैरून साड़ी और मिनिमल मेकअप में नजर आईं। उनके गले में नेकलेस था और वह कैमरे के सामने बेहद खुश दिख रही थीं। वीडियो में रुबीना ने इस बार अपने फैंस को ज्यादा शब्दों में नहीं बोला, बस अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। वीडियो के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी की, जिसमें उन्होंने लिखा, अगर कुछ वैसे नहीं हुआ जिस तरीके से आप चाहते थे, तो ये उससे भी बेहतर तरीके से होगा जैसा आपने सोचा था। भगवान के प्लान की यही खूबसूरती है।
रुबीना और अभिनव की फैमिली लाइफ
रुबीना दिलैक ने अभिनेता अभिनव शुक्ला के साथ जून 2018 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद, कपल ने अपनी जुड़वा बेटियों ईधा और जीवा का स्वागत किया। अब ये कपल तीसरी बार माता-पिता बनने वाला है। रुबीना और अभिनव अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलकियां शेयर करते रहते हैं।
दोनों ने साथ में रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में भी हिस्सा लिया था और इस शो के विनर बने थे। वहीं, शो के पहले रनर-अप रहे थे देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी। इस जीत के साथ दोनों ने दर्शकों को यह भी दिखाया कि उनकी जोड़ी स्क्रीन पर और असली जिंदगी में भी कितनी मजबूत है।

रुबीना के शो और करियर
रुबीना दिलैक को टीवी शो ‘छोटी बहू’ से नेम-फेम मिला। इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। इसके बाद उन्होंने ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ और बच्चों के लिए एनिमेटेड शो ‘जिनी और जूजू’ में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। इसके अलावा रुबीना ने बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। बिग बॉस के घर में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ दिखीं। शो के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि शादी के शुरुआती दौर में दोनों के बीच रिश्ते में कुछ तनाव था और तलाक तक की बात चल रही थी। लेकिन बिग बॉस के घर में बिताए गए समय ने उनके रिश्ते को मजबूत कर दिया।
रुबीना के प्रेग्नेंसी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। उनकी वीडियो पोस्ट वायरल हो रही है और लोग कमेंट कर अपने प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने लिखा कि रुबीना का यह नया सफर उनके लिए बहुत खुशी लेकर आया है।











