रुपाली गांगुली का रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी लुक वायरल, फैंस बोले- 'सुदंरी लग रही है'

बॉलीवुड अभिनेत्री रुपाली गांगुली का रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि

टीवी की फेमस अनुपमा, रुपाली गांगुली, ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। उनका रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

Rupaly Ganguly Pics: टीवी की फेमस 'अनुपमा' यानी रूपाली गंगुली ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से एक बार फिर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। रॉयल ब्लू साड़ी में उनका लुक बेहद ग्रेसफुल और रिच नजर आ रहा है और देखते ही देखते यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई। रेड बैकग्राउंड के सामने साड़ी का ब्राइट कलर और भी उभरकर दिखाई देता है, जिससे पूरा फ्रेम एकदम स्टनिंग और मैग्नेटिक लग रहा है। रूपाली का यह अंदाज उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

रुपाली गांगुली का क्लासी और ग्रेसफुल लुक

रुपाली गांगुली ने जो ब्लू सिल्क साड़ी पहनी है, वह छोटे-छोटे मोटिफ्स और शाइन के साथ एक प्रीमियम लुक देती है। साड़ी की फॉल और मेटालिक बॉर्डर इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। रेड बैकग्राउंड के सामने साड़ी का कलर और भी पॉप करता है, जिससे पूरा फ्रेम एकदम स्टनिंग और मैग्नेटिक नजर आता है। फैंस ने इस साड़ी की क्लासी और रिच वाइब को काफी पसंद किया है। साड़ी की स्टाइलिंग में ट्रेडिशनल एलिगेंस के साथ मॉडर्न टच भी नजर आता है, जो रुपाली की पर्सनैलिटी और ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर “अनुपमा” की सिंपल लेकिन स्ट्रॉन्ग छवि को हाईलाइट करता है।

रुपाली गांगुली का रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी लुक वायरल, फैंस बोले- 'सुदंरी लग रही है'

रुपाली ने स्टोन-वर्क वाली हेवी नेकलेस और स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने, जो साड़ी के साथ परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं। उन्होंने अपने सॉफ्ट ओपन कर्ल्स हेयरस्टाइल के जरिए नेचुरल बाउंस और ग्रेस को परफेक्टली कैरी किया। मेकअप भी पूरी तरह बैलेंस्ड था। डिफाइंड आइज, न्यूड लिप्स और माथे पर छोटी बिंदी ने पूरे लुक को कम्प्लीट किया। इस ग्रेसफुल लुक ने रुपाली के फोटोशूट परफेक्ट पोज़ और कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन के साथ पूरे आउटफिट को और भी पावरफुल बना दिया।

रुपाली गांगुली की यह रॉयल ब्लू साड़ी वाली पिक जैसे ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई, वैसे ही वायरल हो गई। फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार जताया। किसी ने लिखा, “सुदंरी!”, तो किसी ने कहा, “रुपाली का ये स्टाइल एकदम नेक्स्ट-लेवल है। इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन लव, हार्ट और फायर इमोजीज से भर गया। फैंस उनके ग्रेसफुल स्टाइल, कॉन्फिडेंट पोज़ और रॉयल एलिगेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Leave a comment