Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें, क्राइम न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, कानपूर ट्रेन हादसा , न्यूज़

वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जा रही ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस देर रात लगभग 2:30 बजे गोविंदपुरी के पास होल्डिंग क्षेत्र से गुजर रही थी। होल्डिंग क्षेत्र में होने के कारण ट्रेन की गति धीमी थी। इसी समय ट्रेन को एक बोल्डर ट्रेन से टकरा गया, जिससे इंजन का कैटल गार्ड गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया। इसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई।

Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

कानपूर: वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन गोविंदपुरी के पास डिरेल (बेपटरी) हो गई। इस घटना में ट्रेन के लगभग 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। ड्राइवर ने बताया कि ट्रेन के इंजन से एक बोल्डर टकरा गया था, जिससे इंजन का कैटल गार्ड गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया और यह दुर्घटना हुई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार के जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। रेलवे ने राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत टीम भेजी है। हम आपको इस घटना की स्थिति को दर्शाने के लिए 10 तस्वीरों के माध्यम से जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

पटरी से नीचे उत्तरी ट्रेन

Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा की है कि इस दुर्घटना की पूरी जांच इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस, जो वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी, उसका इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया, जिससे वह पटरी से उतर गया।

हादसे के बाद भयभीत दिखें यात्री

Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहां कि घटना का निशान सुरक्षित किया गया है, जिसे साक्ष्य के रूप में रखा गया है। आईबी और यूपी पुलिस इस मामले पर काम कर रही हैं। यात्रियों या कर्मचारियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। यात्रियों की अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई हैं।

हादसे के बाद इन ट्रेनों को किया निरस्त

Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

* ट्रेन संख्या 01823/01824 (वी झाँसी-लखनऊ) JCO, दिनांक 17.08.24

* ट्रेन संख्या 11109 (वी झाँसी-लखनऊ जंक्शन) JCO,  दिनांक 17.08.24

* ट्रेन संख्या 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO,  दिनांक 17.08.24

* ट्रेन संख्या 01814/01813 (कानपुर-वी झाँसी) JCO,  दिनांक 17.08.24

* ट्रेन संख्या 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO,  दिनांक 17.08.24

* ट्रेन संख्या 01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड) JCO,  दिनांक 17.08.24

हादसे के बाद इन ट्रेनों का किया मार्ग परिवर्तन

Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

* ट्रेन संख्या 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झाँसी) JCO, दिनांक 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी।

* ट्रेन संख्या 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO, दिनांक16.08.2024 गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी।

* ट्रेन संख्या 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO, दिनांक 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी।

Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

हादसे के बाद परेशान बैठे यात्री

Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस हादसा या फिर साजिश? देखें कानपुर में आधी रात को हुई घटना की दर्दनाक तस्वीरें

मरम्मत काम में जुटे कर्मचारी

 

 

 

Leave a comment