Sanam Teri Kasam Advance Booking: फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज में शानदार एडवांस बुकिंग, पहले दिन बिके 20 हजार से अधिक के टिकट

फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज के लिए शानदार एडवांस बुकिंग, पहले दिन 20 हजार से अधिक टिकट बिके। जानें फिल्म की सफलता की पूरी कहानी, फिल्म के शानदार टिकट सेल्स

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम री-रिलीज हो रही है, और इसके लिए एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त हो रही है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और अब इसके री-रिलीज होने से दर्शकों में फिर से इसका आकर्षण जागृत हो गया है। फिल्म का संगीत, कहानी और पात्रों की भावनाओं की गहराई ने इसे एक खास पहचान दी हैं।

एंटरटेनमेंट: मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम अब 7 फरवरी को थिएटर में वापसी कर रही है। जब यह फिल्म पहली बार 2016 में रिलीज हुई थी, तो यह बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं पा सकी थी, लेकिन अब यह अपनी री-रिलीज़ के साथ फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार हैं।

Sanam Teri Kasam Advance Booking: फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज में शानदार एडवांस बुकिंग, पहले दिन बिके 20 हजार से अधिक के टिकट

फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर है, जो दर्शकों के बीच इसके प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। सनम तेरी कसम एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें गहरे इमोशंस और दिल छूने वाले गाने हैं, जिन्हें दर्शक अब फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। 

पहले दिन बिके 20 हजार के टिकट

फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज़ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है, और यह फिल्म अब कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में वापसी करने वाली है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की स्टारिंग वाली इस फिल्म ने पहले दिन की प्री-सेल में 20,000 टिकटें बेच ली हैं, जो इसके प्रति दर्शकों के बढ़ते प्यार को दर्शाता हैं।

Sanam Teri Kasam Advance Booking: फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज में शानदार एडवांस बुकिंग, पहले दिन बिके 20 हजार से अधिक के टिकट

फिल्म के शानदार टिकट सेल्स को देखते हुए इस बार इसे बेहतर कमाई करने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। पहले की तुलना में, अब वर्ड-ऑफ-माउथ के माध्यम से फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है, जो कि इसे ओरिजिनल रिलीज़ के दौरान नहीं मिली थी। एडवांस बुकिंग के आधार पर फिल्म से 2 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद है, जबकि ओरिजिनल रिलीज़ के दौरान फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

यह फिल्म 7 फरवरी को अपने साथ लवयापा और बैडएस रविकुमार जैसी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर देने वाली है। हालांकि, सनम तेरी कसम की रोमांटिक केमिस्ट्री और संगीत से भरपूर कहानी अब दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देने के लिए तैयार है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 34 मिनट है, और इसमें हर्षवर्धन और मावरा की दिल छूने वाली केमिस्ट्री दर्शकों का दिल फिर से जीतने की उम्मीद हैं।

Leave a comment