Sanam Teri Kasam Box Office Day 5: सनम तेरी कसम को मिल रहा दर्शकों से अपार प्रेम, मंगलवार को हुई नोटों की बारिश, देखें कलेक्शन

'सनम तेरी कसम' को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। पांचवें दिन फिल्म ने शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाए रखी। जानें अब तक का कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे और मावरा हॉकेन स्टारर "सनम तेरी कसम" की री-रिलीज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। इस फिल्म को सालों बाद भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, और वैलेंटाइन वीक में इसने शानदार कलेक्शन किया हैं।

एंटरटेनमेंट: री-रिलीज़ फिल्मों को लेकर ऑडियंस में पहले से ही जबरदस्त क्रेज रहता है, लेकिन "सनम तेरी कसम" को जिस तरह से प्यार मिल रहा है, उसकी उम्मीद शायद खुद हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भी नहीं की होगी। वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने वाली इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने न सिर्फ तारीफें बटोरी हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही हैं।

पांच दिनों के अंदर ही फिल्म ने इतनी जबरदस्त कमाई कर ली है कि इसके तूफान के आगे हिमेश रेशमिया की "बैडएस रविकुमार" और खुशी कपूर-जुनैद खान की "लवयापा" ने भी घुटने टेक दिए हैं। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन लगभग ₹3 करोड़ और मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर से मजबूत पकड़ बना ली।

सनम तेरी कसम पर मंगलवार को हुई नोटों की बारिश

Sanam Teri Kasam Box Office Day 5: सनम तेरी कसम को मिल रहा दर्शकों से अपार प्रेम, मंगलवार को हुई नोटों की बारिश, देखें कलेक्शन

राधिका राव और विनय साप्रू के निर्देशन में बनी "सनम तेरी कसम" भले ही 2016 में अपनी पहली रिलीज़ के दौरान बॉक्स ऑफिस पर मात्र ₹9 करोड़ की कमाई कर पाई थी, लेकिन इसकी री-रिलीज़ के बाद फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। हर दिन बढ़ते कलेक्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म अब जल्दी हार मानने वाली नहीं हैं।

मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बॉलीवुड मूवी रिव्यू.कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, सनम तेरी कसम ने अपनी री-रिलीज़ के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹2.5 से ₹2.75 करोड़ के बीच में नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और सुबह तक कलेक्शन ₹3 करोड़ से अधिक भी हो सकता हैं।

सनम तेरी कसम का शुद्ध मुनाफा

Sanam Teri Kasam Box Office Day 5: सनम तेरी कसम को मिल रहा दर्शकों से अपार प्रेम, मंगलवार को हुई नोटों की बारिश, देखें कलेक्शन

2016 में रिलीज़ हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म "सनम तेरी कसम" का कुल बजट लगभग ₹25 करोड़ था। उस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल ₹9 करोड़ का ही बिज़नेस कर पाई थी, जिससे इसे एक अंडरपरफॉर्मिंग फिल्म माना गया था। हालांकि, री-रिलीज़ के बाद हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर इस फिल्म ने जबरदस्त वापसी की और अब तक ₹20 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यानी फिल्म ने अपने बजट की लागत निकालने के बाद ₹3 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमा लिया हैं।

Leave a comment