Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में चुनावी खींचतान, 100 सीटों पर लड़ने की मांग से सियासी हलचल

बिहार कांग्रेस नेता किशोर कुमार झा ने 100 सीटों पर लड़ने या अकेले चुनाव लड़ने की मांग की। आरजेडी पर कमजोर सीटें देने का आरोप, महागठबंधन में बढ़ी हलचल।

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस नेता किशोर कुमार झा के बयान से सियासत गर्मा गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 100 सीटों पर या अकेले चुनाव लड़ना चाहिए, आरजेडी कमजोर सीटें देती है।

Bihar Politics: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य और बिहार कांग्रेस के नेता किशोर कुमार झा के बयान से सियासी भूचाल आ गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस को कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस को अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए।

आरजेडी पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में चुनावी खींचतान, 100 सीटों पर लड़ने की मांग से सियासी हलचल

झा ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी हमेशा सीट बंटवारे को उलझाती रही है और कांग्रेस के हिस्से में कमजोर सीटें डालती है, जिससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती है तो बिहार में भी उसे ऐसा करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

आईएनडीआईए गठबंधन से बाहर निकलने की सलाह

किशोर कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर फिर से मजबूत करने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन से बाहर निकलना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन में शामिल अन्य दल कांग्रेस को कमजोर करने में लगे रहते हैं और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में चुनावी खींचतान, 100 सीटों पर लड़ने की मांग से सियासी हलचल

जदयू का हमला, कहा- 'ताश के पत्तों की तरह बिखर रहा गठबंधन'

इस मुद्दे पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि निजी महत्वाकांक्षाओं के कारण आईएनडीआईए गठबंधन बिखर रहा है। गठबंधन दिशाहीन हो चुका है और इसमें शामिल दल अपने-अपने हित साधने में लगे हुए हैं।

'राजद और कांग्रेस राजनीतिक भ्रष्टाचार की जननी' - जदयू

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में चुनावी खींचतान, 100 सीटों पर लड़ने की मांग से सियासी हलचल

उमेश सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस और आरजेडी पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार में सिर्फ लूट-खसोट हुई और जनता के विकास को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन में भारी असंतोष है और सहयोगी दल एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं।

बिहार चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और आरजेडी के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग और गठबंधन से बाहर निकलने की सलाह से महागठबंधन में खलबली मच गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस मामले में क्या रुख अपनाती है और आरजेडी की क्या प्रतिक्रिया होती है।

Leave a comment