Loveyapa Box Office Day 5: खुशी और जुनैद की मूवी की डूबी नैया, 'लवयापा' का मात्र 5 दिनों में निकल गया दम; अबतक की इतनी कमाई

खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। 5 दिनों में उम्मीद से बेहद कम कमाई हुई। क्या फिल्म उबर पाएगी? जानें अब तक का कलेक्शन

वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज़ हुई सनम तेरी कसम ने कई बड़ी फिल्मों की कमाई पर तगड़ी चोट पहुंचाई है। रोमांटिक फिल्मों के प्रति दर्शकों की जबरदस्त दीवानगी के चलते इस फिल्म ने बाकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया हैं।

एंटरटेनमेंट: खुशी कपूर और जुनैद खान की Gen-Z लव स्टोरी "लवयापा" दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी के रिश्तों, उनके बीच विश्वास की कमी और फोन की लत जैसी गंभीर विषयों पर आधारित थी। समीक्षकों ने फिल्म की सराहना की, खासकर जुनैद खान के अभिनय की जमकर तारीफ हुई।

लेकिन बॉक्स ऑफिस की कहानी कुछ और ही निकली। फिल्म 7 फरवरी 2024 को रिलीज़ हुई थी और इसे हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार से मुकाबला करना पड़ा। पहले से ही बैडएस रविकुमार की वजह से "लवयापा" को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं मिल रही थी, लेकिन इस बीच "सनम तेरी कसम" ने भी एंट्री मार ली और "लवयापा" की कमाई पर तगड़ा ब्रेक लगा दिया।

Loveyapa Box Office Day 5: खुशी और जुनैद की मूवी की डूबी नैया, 'लवयापा' का मात्र 5 दिनों में निकल गया दम; अबतक की इतनी कमाई

परिणामस्वरूप, महज पांच दिनों के अंदर ही खुशी-जुनैद की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बुरी तरह गिर गया। "लवयापा" का मंगलवार का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिससे यह साफ हो गया कि दर्शकों ने इस फिल्म को पूरी तरह नकार दिया हैं।

"लवयापा" की हालत खस्ता, बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी मार

खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म "लवयापा" को भले ही दर्शकों और समीक्षकों से तारीफ मिली हो, लेकिन यह 2025 की बॉक्स ऑफिस हिट बनने में पूरी तरह नाकाम रही। फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जिससे उम्मीद जगी थी कि यह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगी। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को कलेक्शन में हल्की बढ़त भी देखने को मिली, लेकिन सोमवार को "सनम तेरी कसम" के रिलीज़ होने के बाद "लवयापा" की हालत और खराब हो गई।

फिल्म की कमाई करोड़ों से सीधा लाखों में गिर गई, और मंगलवार को तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। Sacnilk.com की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को "लवयापा" ने मात्र 4 लाख रुपये की कमाई की, जो सिंगल डिजिट में गिरने का संकेत हैं।

फिल्म "लवयापा" का अबतक का कलेक्शन 

Loveyapa Box Office Day 5: खुशी और जुनैद की मूवी की डूबी नैया, 'लवयापा' का मात्र 5 दिनों में निकल गया दम; अबतक की इतनी कमाई

"लवयापा" की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। हालांकि, ये अर्ली आंकड़े हैं और सुबह तक इनमें कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन फिल्म का ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता ही जा रहा है।

* फिल्म का बजट: लगभग ₹60 करोड़
* अब तक की कमाई: केवल ₹5.5 करोड़

Leave a comment