‘Sarke Chunar’ विवाद: सिंगर मंगली ने अश्लील लिरिक्स पर पब्लिकली मांगी माफी

Mangli ने ‘Sarke Chunar’ गाने को लेकर हुए विवाद पर सार्वजनिक माफी मांगी। अश्लील लिरिक्स को लेकर उठे विरोध के बाद सिंगर ने वीडियो जारी कर सफाई दी और फैंस से

‘सरके चुनर’ गीत के बोलों को लेकर मचे विवाद के बाद इसकी गायिका Mangli ने माफी मांगते हुए कहा है कि किसी की भी भावनाओं को आहत करने का उनका कोई इरादा नहीं था।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: फिल्म KD: The Devil के गीत Sarke Chunar को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गाने के कथित अश्लील बोलों पर आलोचना के बाद इसकी गायिका Mangli ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा है कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था। इस बीच, मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि National Commission for Women (NCW) ने अभिनेत्री Nora Fatehi, अभिनेता Sanjay Dutt और अन्य संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया है।

मंगली ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

तेलुगु लोक गायिका मंगली ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए कहा कि गाने के बोलों से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगती हैं। उन्होंने बताया कि विवाद को देखते हुए गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है और इसके बोलों में बदलाव किया जाएगा।उन्होंने लिखा कि यह गलती अनजाने में हुई और टीम का उद्देश्य किसी भी समुदाय या व्यक्ति का अपमान करना नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही गाने का नया संस्करण जारी किया जाएगा, जिसमें आपत्तिजनक शब्दों को हटाया जाएगा।

गाने के रिलीज होने के बाद इसके बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया था। कुछ संगठनों ने आरोप लगाया कि गीत के शब्द अश्लील हैं और महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं। विवाद बढ़ने के बाद यह मुद्दा संसद में भी उठाया गया, जहां सरकार की ओर से बताया गया कि संबंधित गाने पर कार्रवाई की जा चुकी है और उसे प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

‘Sarke Chunar’ विवाद: सिंगर मंगली ने अश्लील लिरिक्स पर पब्लिकली मांगी माफी

नोरा फतेही और गीतकार ने दी सफाई

इस गाने के वीडियो में दिखाई देने वाली नोरा फतेही ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने इस गाने का कन्नड़ संस्करण कई साल पहले रिकॉर्ड किया था और हिंदी संस्करण के विवादित बोलों से उनका कोई संबंध नहीं है। गीतकार Raqueeb Alam ने भी कहा कि उन्हें केवल कन्नड़ गीत का हिंदी अनुवाद करने के लिए कहा गया था। 

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने निर्माताओं को पहले ही आगाह किया था कि हिंदी बोल विवाद पैदा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मूल कन्नड़ गीत फिल्म के निर्देशक Prem ने लिखा था और उसी के आधार पर अन्य भाषाओं में संस्करण तैयार किए गए।

NCW ने जारी किया समन

विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और नोरा फतेही, संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम, निर्माता वेंकट के. नारायण और किरण कुमार सहित कई लोगों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने सभी संबंधित लोगों को 24 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। NCW का कहना है कि अगर किसी गाने या फिल्म में महिलाओं के प्रति अपमानजनक या अश्लील सामग्री है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment