SCO Summit 2024: S Jaishankar ने SCO के तहत CHG की 23वीं बैठक को किया संबोधित, वैश्विक सुरक्षा के लिए आतंकवाद का उठाया मुद्दा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लिया भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) परिषद के शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए आए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत किया।

SCO Summit 2024: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लिया भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।

बैठक के दौरान, जयशंकर ने एससीओ परिषद के शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में, जयशंकर ने कहा, "सबसे पहले, मैं इस वर्ष SCO शासनाध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता के लिए पाकिस्तान को बधाई देना चाहता हूं। भारत ने सफल अध्यक्षता के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है।"

'अभी दो बड़े संघर्ष चल रहे हैं': जयशंकर

SCO Summit 2024: S Jaishankar ने SCO के तहत CHG की 23वीं बैठक को किया संबोधित, वैश्विक सुरक्षा के लिए आतंकवाद का उठाया मुद्दा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बयान में कहा कि हम विश्व मामलों में एक कठिन समय पर मिल रहे हैं। दो बड़े संघर्ष चल रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक के अपने वैश्विक परिणाम हैं। कोविड महामारी ने विकासशील दुनिया को बुरी तरह तबाह कर दिया है, और इसके प्रभाव आज भी महसूस किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के व्यवधान विकास को प्रभावित कर रहे हैं, जिनमें चरम जलवायु घटनाएं, आपूर्ति श्रृंखला अनिश्चितताएं, और वित्तीय अस्थिरता शामिल हैं। ऋण भी एक गंभीर चिंता का विषय है, और दुनिया SDGs (सतत विकास लक्ष्य) को प्राप्त करने में पीछे रह गई है।

आतंकवाद का उठाया मुद्दा

SCO Summit 2024: S Jaishankar ने SCO के तहत CHG की 23वीं बैठक को किया संबोधित, वैश्विक सुरक्षा के लिए आतंकवाद का उठाया मुद्दा

एस जयशंकर ने एससीओ शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान को आतंकवाद और अलगाववाद के लिए तीखी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "हमें आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरवाद से बचना होगा। बेहतर रिश्तों के लिए विश्वास की आवश्यकता है। सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान करना जरूरी है।" भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सम्मेलन के दौरान कहा कि विकास में कई बाधाएं हैं, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपूर्ति श्रृंखला, और वित्तीय अस्थिरता शामिल हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से निपटना है, और यह आज के समय में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। एससीओ को इन तीन समस्याओं का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना होगा।"

पाक में भारतीय विदेश मंत्री का किया स्वागत

SCO Summit 2024: S Jaishankar ने SCO के तहत CHG की 23वीं बैठक को किया संबोधित, वैश्विक सुरक्षा के लिए आतंकवाद का उठाया मुद्दा

पाकिस्तान ने एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत का स्वागत किया, सहयोग पर जोर दिया इसलामाबाद में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का स्वागत किया। उन्होंने साझा मुद्दों को हल करने के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की।

Leave a comment