Shenaz Treasury Happy Birthday: मॉडलिंग से बॉलीवुड, फिर ट्रैवलिंग क्वीन बनने तक का दिलचस्प सफर

Shenaz Treasury के जन्मदिन पर जानें उनका दिलचस्प सफर — कैसे एक मॉडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं, फिर दुनिया घूमने वाली ट्रैवलिंग क्वीन के रूप में पहचान बनाई

शहनाज ट्रेजरीवाला एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और ट्रैवल व्लॉगर हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है। शहनाज ने बॉलीवुड में “इश्क विश्क” जैसी फिल्मों से पहचान बनाई और अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए खासतौर पर जानी जाती हैं।

Ishq Vishk Actress Happy Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा, वीजे और ट्रैवल व्लॉगर शहनाज ट्रेजरी, जिन्हें दर्शक 'इश्क विश्क' की प्यारी और चुलबुली अलिशा के रूप में आज भी याद करते हैं, आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर शहनाज ने ना सिर्फ अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाई, बल्कि ट्रैवलिंग और लेखन में भी अपनी खास पहचान कायम की है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके अब तक के शानदार सफर की दिलचस्प बातें।

पारसी परिवार में जन्मी शहनाज, बचपन से ही थी क्रिएटिव

29 जून 1981 को मुंबई में एक पारसी परिवार में जन्मी शहनाज का पूरा नाम शहनाज ट्रेजरीवाला है। उनके पिता मर्चेंट मरीन में इंजीनियर हैं। शहनाज को बचपन से ही क्रिएटिव चीजों का शौक रहा, चाहे वो लेखन हो, एक्टिंग या फिर घूमना। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय का पेशेवर प्रशिक्षण न्यूयॉर्क शहर के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से लिया। इसके साथ ही न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में राइटिंग का भी कोर्स किया, जिससे उनकी लेखनी भी मजबूत हुई।

Shenaz Treasury Happy Birthday: मॉडलिंग से बॉलीवुड, फिर ट्रैवलिंग क्वीन बनने तक का दिलचस्प सफर

कॉलेज में ही मिली मॉडलिंग की पहली बड़ी शुरुआत

शहनाज की प्रोफेशनल जिंदगी की शुरुआत कॉलेज के दिनों में ही हो गई थी। एक फोटोग्राफर ने उनके लुक और कॉन्फिडेंस को देखकर मॉडलिंग का ऑफर दिया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया और देखते ही देखते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम बन गईं।

वीजे बनकर छाईं, फिर बॉलीवुड में मिली पहचान

मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद शहनाज ने एमटीवी एशिया के शो 'एमटीवी मोस्ट वांटेड' में वीजे के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी बेबाक और फ्रेंडली एंकरिंग ने यूथ के बीच उन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया। साल 2001 में शहनाज ने तेलुगु फिल्म 'एढुरुलेनी मनिषि' से अभिनय में कदम रखा, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 2003 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'इश्क विश्क' से मिली। 

इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर के अपोजिट अलिशा का किरदार निभाया, जिसने युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्मफेयर अवॉर्ड में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद शहनाज ने 'हम तुम', 'लव का द एंड' और 'दिल्ली बेली' जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। हालांकि, उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन अपनी सीमित फिल्मों में ही यादगार परफॉर्मेंस देकर लोगों के दिल में जगह बना ली।

Shenaz Treasury Happy Birthday: मॉडलिंग से बॉलीवुड, फिर ट्रैवलिंग क्वीन बनने तक का दिलचस्प सफर

ट्रैवलिंग को बनाया करियर, सोशल मीडिया पर लाखों दीवाने

शहनाज की जिंदगी का दूसरा बड़ा जुनून है दुनिया घूमना। उन्होंने अपने इस शौक को भी करियर में बदल दिया। 'कल्चर शॉक' जैसे ट्रैवल शो की होस्ट बनकर उन्होंने कई देशों का सफर किया और वहां की संस्कृति को दर्शकों तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने कई पत्रिकाओं में ट्रैवल लेख लिखे, जिसमें उनके अनुभव और अनोखी कहानियां शामिल होती हैं।

सोशल मीडिया पर भी शहनाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी ट्रैवल जर्नी की झलकियां साझा करती रहती हैं। वहीं यूट्यूब चैनल पर भी 5.64 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स उनके सफर को पसंद करते हैं।

स्वास्थ्य चुनौतियों से भी लड़ीं बहादुरी से

Shenaz Treasury Happy Birthday: मॉडलिंग से बॉलीवुड, फिर ट्रैवलिंग क्वीन बनने तक का दिलचस्प सफर

शहनाज ने अपने जीवन में कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह हाइपोथायरायडिज्म से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें थकान, वजन बढ़ना और स्किन प्रॉब्लम्स जैसी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा, शहनाज को प्रोसोपैग्नोसिया (फेस ब्लाइंडनेस) नामक समस्या भी है, जिसमें इंसान चेहरों को पहचान नहीं पाता। हालांकि, वह आवाज के आधार पर लोगों की पहचान कर लेती हैं। इन चुनौतियों के बावजूद शहनाज ने कभी हार नहीं मानी और अपनी जिंदादिल पर्सनालिटी को कायम रखा।

शहनाज ट्रेजरी का मानना है कि जिंदगी में कभी एक ही पहचान पर टिके रहना जरूरी नहीं। वे चाहती हैं कि लोग उनसे सीखें कि अपने शौक को भी करियर में बदला जा सकता है। एक्ट्रेस, वीजे, ट्रैवलर और लेखिका — शहनाज ने हर रोल को बखूबी निभाया है।

Leave a comment