Shubman Gill Injury Update: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज! शुभमन गिल की चोट से टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकते हैं गिल

शुभमन गिल की चोट ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पर्थ टेस्ट में उनका खेलना संदेहास्पद है, जानें क्या है गिल की चोट

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, लेकिन शुभमन गिल इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। उनकी चोट ने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं, और उनकी अनुपस्थिति से प्लेइंग इलेवन प्रभावित हो सकता है।

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनर शुभमन गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। उनकी उंगली में चोट लगी है, और अगर वे पर्थ टेस्ट से पहले फिट नहीं हो पाते, तो उन्हें पहले मैच से बाहर होना पड़ सकता है।

गिल की चोट और BCCI से जानकारी का इंतजार

Shubman Gill Injury Update: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज! शुभमन गिल की चोट से टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकते हैं गिल

गिल के चोटिल होने से टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गिल ने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस बारे में बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों में इस संबंध में कोई घोषणा हो सकती है।

नंबर 3 पर बैटिंग कौन करेगा?

Shubman Gill Injury Update: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज! शुभमन गिल की चोट से टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकते हैं गिल

यदि गिल पहले टेस्ट से बाहर होते हैं, तो नंबर तीन पर बैटिंग कौन करेगा, यह सवाल उठता है। कप्तान रोहित शर्मा अभी पर्थ नहीं पहुंचे हैं, क्योंकि उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकते हैं और ओपनिंग करने के लिए यशस्वी जयसवाल के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। यदि गिल बाहर होते हैं, तो नंबर तीन पर बैटिंग करने के लिए केएल राहुल या विराट कोहली को मौका मिल सकता है। कोहली ने पहले भी नंबर तीन पर बैटिंग की है, और राहुल लोवर मिडिल ऑर्डर में भी आ सकते हैं।

Leave a comment