Sikandar Box Office: सलमान की फिल्म का नहीं चला जादू, तीसरे हफ्ते में गिरा कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। जानिए अब तक के कलेक्शन और क्या फिल्म अगले हफ्ते सुधार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' एक्शन से भरपूर थी और फैंस ने इसके लिए लंबे समय तक इंतजार किया था। लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई, तो यह दर्शकों को वो प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाई, जैसा कि उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बहुत कम कमाई की है।

Sikandar Box Office Collection Day 16: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के बाद से उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में पूरी तरह से असफल रही है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को ट्रेलर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन दर्शकों के बीच इसका जादू नहीं चल पाया।

बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर का गिरता कलेक्शन

Sikandar Box Office: सलमान की फिल्म का नहीं चला जादू, तीसरे हफ्ते में गिरा कलेक्शन

सलमान की 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े जुटाने की उम्मीद की थी, लेकिन फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रहा। 16वें दिन, फिल्म ने सिर्फ 26 लाख रुपये की कमाई की है, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसके साथ ही अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 109.36 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का 120 करोड़ का कलेक्शन करना अब बेहद मुश्किल लग रहा है, और 100 करोड़ तक पहुंचने में भी फिल्म को मुश्किलें आ सकती हैं।

सनी देओल की 'जाट' का असर

Sikandar Box Office: सलमान की फिल्म का नहीं चला जादू, तीसरे हफ्ते में गिरा कलेक्शन

सिकंदर के कलेक्शन पर सनी देओल की फिल्म 'जाट' का भी प्रभाव पड़ा है, जो 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। 'जाट' ने सिनेमाघरों में सिकंदर को कड़ी टक्कर दी और इसके चलते सिकंदर की कमाई में बड़ी गिरावट आई है। अब तीसरे हफ्ते में सिकंदर की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। फिल्म को आलोचकों से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे। ज्यादातर क्रिटिक्स ने फिल्म की कहानी को कमजोर और प्रभावहीन बताया। 

इसका सीधा असर फिल्म की दर्शक संख्या पर पड़ा, और लोग सिनेमाघरों में इसे देखने के बजाय अन्य विकल्पों का रुख करने लगे। अब फिल्म के फैंस को ओटीटी रिलीज का इंतजार है, ताकि वे इसे घर बैठे देख सकें। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

Leave a comment