Sikandar Ka Muqaddar: सस्पेंस, साजिश और हीरों की हेरा-फेरी का खेल, जानें ओटीटी पर कब और कहां देखें

नीरज पांडे की नई सस्पेंस फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ 29 नवंबर को Netflix पर रिलीज होगी। जिम्मी शेरगिल और तमन्ना भाटिया का दमदार परफॉर्मेंस और ट्विस्ट से भरी कहानी

सस्पेंस और थ्रिल के बादशाह नीरज पांडे एक बार फिर अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। थिएटर से लेकर ओटीटी तक, हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस डायरेक्टर की नई फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का तगड़ा डोज मिलेगा। अगर आप नीरज पांडे की ‘बेबी’, ‘अ वेडनेसडे’और ‘स्पेशल 26’ के फैन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए हैं।

क्या है ‘सिकंदर का मुकद्दर’ की कहानी?

Sikandar Ka Muqaddar: सस्पेंस, साजिश और हीरों की हेरा-फेरी का खेल, जानें ओटीटी पर कब और कहां देखें

फिल्म की कहानी एक हाई-प्रोफाइल हीरों की प्रदर्शनी (डायमंड एग्जीबिशन) से शुरू होती है। ट्रेलर की शुरुआत एक धमकी भरे फोन कॉल से होती है, जिसमें कहा जाता है, “तुम्हारे डायमंड एग्जीबिशन में चोरी होगी... रोक सको तो रोक लो!” इस चुनौती के बीच, रेड सॉलिटेयर नाम के बेशकीमती हीरे की चोरी हो जाती हैं।

पुलिस ऑफिसर जसविंदर सिंह (जिम्मी शेरगिल) इस हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच की कमान संभालते हैं। उनके शक के घेरे में तीन लोग आते हैं।

• मंगेश देसाई

• कामिनी सिंह (तमन्ना भाटिया)

• सिकंदर शर्मा (अविनाश तिवारी)

जब पुलिस इनसे पूछताछ करती है, तो कामिनी और सिकंदर अचानक गायब हो जाते हैं। यह हरकत जसविंदर को और ज्यादा शक के घेरे में डाल देती है। सवाल उठता है कि इन तीनों में असली चोर कौन है? क्या पुलिस रेड सॉलिटेयर हीरे को वापस ला पाएगी? यह सस्पेंस फिल्म के अंत तक कायम रहता हैं।

हीरों की हेरा-फेरी के खेल में तमन्ना भाटिया की अहम भूमिका

Sikandar Ka Muqaddar: सस्पेंस, साजिश और हीरों की हेरा-फेरी का खेल, जानें ओटीटी पर कब और कहां देखें

फिल्म में तमन्ना भाटिया ने कामिनी का किरदार निभाया है, जो अपनी तेज-तर्रार शख्सियत से दर्शकों को बांधे रखती हैं। वहीं, जिम्मी शेरगिल पुलिस अधिकारी के रूप में बेहद दमदार दिख रहे हैं। अविनाश तिवारी का किरदार सस्पेंस को और गहरा बनाता हैं।

नीरज पांडे का सस्पेंस और थ्रिल का तड़का

Sikandar Ka Muqaddar: सस्पेंस, साजिश और हीरों की हेरा-फेरी का खेल, जानें ओटीटी पर कब और कहां देखें

नीरज पांडे ने हमेशा अपनी फिल्मों में थ्रिल और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण पेश किया है। ‘अ वेडनेसडे’, ‘बेबी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्में इस बात का सबूत हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘द फ्रीलांसर’ से धमाल मचाया है। उनकी फिल्मों की खासियत है कि वह दर्शकों को अंत तक बांध कर रखती हैं, और ‘सिकंदर का मुकद्दर’ भी उसी फॉर्मूले पर चलने वाली हैं।

कब और कहां देखें ‘सिकंदर का मुकद्दर’?

Sikandar Ka Muqaddar: सस्पेंस, साजिश और हीरों की हेरा-फेरी का खेल, जानें ओटीटी पर कब और कहां देखें

‘सिकंदर का मुकद्दर’ 29 नवंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है। अगर आपने अभी तक इस फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा, तो बता दें कि इसे अब तक 4 करोड़ 53 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को बयां करता है।

क्यों देखें यह फिल्म?

• सस्पेंस और थ्रिल के दीवानों के लिए यह फिल्म परफेक्ट एंटरटेनमेंट हैं।

• जिम्मी शेरगिल और तमन्ना भाटिया का शानदार परफॉर्मेंस।

• नीरज पांडे की फिल्म में हमेशा की तरह ट्विस्ट और टर्न्स की भरमार।

तो तैयार हो जाइए, 29 नवंबर को Netflix पर ‘सिकंदर का मुकद्दर’ देखने के लिए, जहां हर पल रहस्य और रोमांच से भरपूर होगा।

Leave a comment