सिर्फ 1 क्लिक और iPhone में फैल सकता है खतरनाक स्पाईवेयर, जानें कैसे बचें

: iPhone यूजर्स सावधान! डार्कस्वॉर्ड स्पाइवेयर iOS की कमजोरियों से डेटा चुरा सकता है। जानें कैसे काम करता है और बचाव के जरूरी सुरक्षा टिप्स।

iPhone यूजर्स के लिए नया खतरा सामने आया है। 'डार्कस्वॉर्ड' नाम का स्पाइवेयर iOS की कमजोरियों का फायदा उठाकर एक क्लिक में फोन को हैक कर सकता है। यह WhatsApp, Telegram और ब्राउज़र डेटा चुरा सकता है। विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि यूजर्स केवल भरोसेमंद वेबसाइट और ऐप्स खोलें और डिवाइस अपडेट रखें।

iPhone Security Alert: Google Threat Intelligence Group (GTIG) ने Lookout और iVerify के साथ मिलकर बताया कि नया iOS स्पाइवेयर 'डार्कस्वॉर्ड' यूक्रेन में लक्षित कैंपेन में इस्तेमाल हुआ था। यह स्पाइवेयर Safari और WebKit की कमजोरियों का फायदा उठाकर iPhone में प्रवेश करता है और पासवर्ड, मैसेज, फोटो और ब्राउज़र हिस्ट्री चुरा सकता है। iOS 18 के कुछ वर्जन पर प्रभावशाली यह टूलकिट फुल-चेन एक्सप्लॉइट का उपयोग करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यूजर्स को अपने डिवाइस अपडेट रखने और केवल भरोसेमंद लिंक और ऐप्स खोलने की सलाह दी जाती है।

कैसे काम करता है डार्कस्वॉर्ड

डार्कस्वॉर्ड फुल-चेन एक्सप्लॉइट का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि यह कई अनडिस्कवर्ड कमजोरियों (ज़ीरो-डे वल्नरेबिलिटीज़) को जोड़कर फोन पर पूरा नियंत्रण हासिल करता है। हमला JavaScriptCore से शुरू होता है, जो Safari और WebKit में वेबसाइट कोड चलाता है।

इसके बाद यह GPU प्रोसेस और mediaplaybackd जैसी सिस्टम सर्विस में फैलता है और अंत में कर्नेल की कमियों के जरिए स्पाइवेयर पेलोड इंस्टॉल करता है। इस प्रक्रिया में यूजर को कोई चेतावनी नहीं मिलती, इसलिए यह बेहद खतरनाक है।

कौन-सा डेटा खतरे में है

डार्कस्वॉर्ड का मकसद WhatsApp, Telegram और ब्राउज़र डेटा तक पहुंच बनाना है। यह पासवर्ड, फोटो, मैसेज और ब्राउज़र हिस्ट्री चुराने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी सीधे हैकर्स के हाथ में जा सकती है।

विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि iPhone यूजर्स हमेशा अपने डिवाइस को अपडेट रखें और केवल भरोसेमंद वेबसाइट और ऐप्स ही खोलें। अनजाने लिंक या अटैक वेबसाइट से बचना सुरक्षा का सबसे पहला कदम है।

Leave a comment