स्कूल बस की लापरवाही से 6 साल की मासूम राखी की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

अलवर के बामनीखेड़ा गांव में स्कूल बस की लापरवाही से 6 साल की मासूम राखी की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर के बामनीखेड़ा गांव में स्कूल बस की लापरवाही से 6 साल की राखी की मौत हो गई। ड्राइवर मौके से फरार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में रोष और सुरक्षा की मांग।

Rajasthan: गुरुवार को अलवर के रामगढ़ इलाके के बामनीखेड़ा गांव में एक बेहद दुखद घटना घटी। 6 साल की राखी रोज़ की तरह स्कूल से लौट रही थी। बच्ची अपने भाई तन्नू और कुछ अन्य बच्चों के साथ बस से उतर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी का भाई आगे निकल गया, जबकि 6 साल की राखी बस के पीछे खड़ी रही। 

इसी दौरान बस का ड्राइवर बिना किसी सावधानी के पीछे चलाने लगा। बस के पिछले पहिए के नीचे आने से राखी का सिर कुचल गया और बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ड्राइवर फरार

हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने राखी का शव कब्जे में लेकर रामगढ़ सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

गांव वाले बेहद गुस्से में हैं और उन्होंने स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राइवेट स्कूल बसें नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, न कंडक्टर हैं, न सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही प्रशासन की निगरानी।

परिवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मृतका मासूम के ताऊ बनवारी ने थाने में ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने ड्राइवर की लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है।

जागरूकता की मांग

घटना ने पूरे गांव में मातम और गुस्से का माहौल बना दिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि स्कूल बसों में कंडक्टर और सुरक्षा उपाय अनिवार्य किए जाएं। साथ ही दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई और मासूम इस तरह की लापरवाही का शिकार न हो। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया जा रहा है और दोषी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment