स्मृति मंधाना-पलाश मुच्‍छाल की शादी टूटने पर बड़ा खुलासा, बचपन के दोस्त ने लगाए गंभीर आरोप

Smriti Mandhana News: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छाल की शादी टूटने को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। बचपन के दोस्त ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और मशहूर सिंगर-कंपोज़र पलाश मुच्‍छाल की प्रस्तावित शादी टूटने को लेकर अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छाल की शादी टूटने को लेकर एक नया कारण सामने आने का दावा किया जा रहा है। स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विदनयन माने ने पलाश मुच्छाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माने ने मुच्छाल पर बेवफाई और ठगी का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक अब तक रिलीज न हुए फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी की गई। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के सांगली में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी कही गई है।

नवंबर 2025 में होनी थी शादी, बचपन के दोस्त का सनसनीखेज आरोप

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्‍छाल की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी। शुरुआत में दोनों परिवारों की ओर से शादी रद्द होने का कारण स्वास्थ्य आपातकाल बताया गया था, लेकिन दिसंबर 2025 में यह स्पष्ट कर दिया गया कि रिश्ता पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अब इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर नए दावे सामने आए हैं।

34 वर्षीय विदनयन माने ने एक मीडिया इंटरव्यू में दावा किया कि शादी से जुड़े समारोहों के दौरान पलाश मुच्‍छाल को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। माने का कहना है कि इसी घटना के बाद स्मृति मंधाना ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। 

'मैं शादी के जश्न में मौजूद था, जब यह घटना सामने आई। हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे,- विदनयन माने (आरोपकर्ता)'

माने का दावा है कि वह स्मृति मंधाना के बचपन के मित्र हैं और उन्हीं के पारिवारिक संबंधों के कारण उनका परिचय पलाश मुच्‍छाल से हुआ था।

आर्थिक धोखाधड़ी का भी आरोप

निजी आरोपों के अलावा विदनयन माने ने पलाश मुच्‍छाल और उनके परिवार पर आर्थिक धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये से अधिक की राशि ली गई, जबकि वह फिल्म अब तक रिलीज़ नहीं हुई। माने के अनुसार, फिल्म के बजट में अचानक बढ़ोतरी बताकर उनसे अतिरिक्त निवेश का दबाव बनाया गया और रकम न देने पर पैसे वापस न करने की धमकी दी गई। इस मामले में उन्होंने महाराष्ट्र के सांगली में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

माने का यह भी कहना है कि शादी आधिकारिक रूप से खत्म होने के बाद मुच्‍छाल परिवार ने उनसे सभी तरह का संपर्क तोड़ दिया और उन्हें फोन व सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों को भी भुगतान नहीं किया गया। विदनयन माने का कहना है कि उनके पास अपने आरोपों के समर्थन में चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य दस्तावेज़ी सबूत मौजूद हैं, जिन्हें वह जांच एजेंसियों और मीडिया के साथ साझा करने को तैयार हैं।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पलाश मुच्‍छाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए सभी दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप तथ्यहीन और मानहानिकारक हैं।

Leave a comment