पंजाबी इंडस्ट्री की चहेती सोनम बाजवा अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा, वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहती हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: पंजाबी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस सोनम बाजवा अपने सादगी भरे अंदाज और खूबसूरती के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है। अपने सिंपल लुक और नेचुरल ब्यूटी के कारण वे हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं। हालांकि उनके फिटनेस सीक्रेट्स को लेकर अक्सर लोग भ्रमित रहते हैं।
सोनम बाजवा का कहना है कि वे किसी क्रैश डाइट या स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन को फॉलो नहीं करती हैं। इसके बावजूद उनका शरीर और लुक हमेशा परफेक्ट दिखता है।
खाना और मिठाइयों के शौकीन
सोनम खाने की बेहद शौकीन हैं। गोलगप्पे, परांठे और चाय उनके फेवरेट में शामिल हैं। वे कहती हैं, “मैं सच में खाने की बहुत शौकीन हूं, मुझे खाना इतना पसंद है कि मैं बता भी नहीं सकती। उनके फेवरेट फूड में आम, मिठाइयाँ और आइसक्रीम भी शामिल हैं। मिठाईयों और फलों के अलावा सोनम को इंडियन ब्रेकफास्ट का भी बहुत शौक है।
सोनम सुबह की चाय नहीं छोड़ती। चाहे वह दिन कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, सुबह की चाय उनके दिन की शुरुआत का अहम हिस्सा है। नाश्ते में वे परांठे, तंदूर और अंडे का सेवन करना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि यह नाश्ता उन्हें पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है।
![]()
लंच और डिनर का तरीका
सोनम लंच में सिंपल होम-स्टाइल खाना पसंद करती हैं। दाल, रोटी और सब्जी उनके लंच का हिस्सा होती हैं। उनका मानना है कि घर जैसा खाना खाने से सुकून मिलता है और शरीर को सही पोषण भी मिलता है। शूटिंग के दौरान अगर रात का खाना लेट हो जाए, तो वे हल्का खाना ही पसंद करती हैं। इस दौरान सलाद या हल्का स्नैक उनका पसंदीदा विकल्प होता है।
सोनम का फिटनेस सीक्रेट है बैलेंस्ड डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल। वे एक्सट्रीम डाइटिंग नहीं करतीं। खाने के प्रति उनके प्यार और फिटनेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का यह परफेक्ट संतुलन है। यह उनके फैंस के लिए एक प्रेरणा है कि आप अपने पसंदीदा खाने का आनंद लेते हुए भी फिट रह सकते हैं।
वर्क फ्रंट: बॉर्डर 2 में धमाकेदार प्रदर्शन
वर्क फ्रंट पर सोनम बाजवा इन दिनों फिल्म “बॉर्डर 2” में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स और खूबसूरत लुक को खूब सराहा गया। उनके और दिलजीत दोसांझ के ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की रिलीज़ के बाद सोनम की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है। फैंस उनके लुक, एक्टिंग और सादगी का तालमेल देखकर काफी प्रभावित हैं।









