सूरजपुर में हेमंत सोलंकी ने पत्नी पिंकी सोलंकी की हत्या कर दी। सोशल मीडिया और झगड़े को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।
Chhattisgarh: पिंकी सोलंकी (26) की शादी आठ साल पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। कुछ साल सामान्य जीवन के बाद पिंकी और पति काम की तलाश में अंबिकापुर आ गए। दोनों किराए के मकान में रहते थे और एक बेटी भी हुई।
इस बीच पिंकी के पति का भांजा हेमंत सोलंकी (24) भी अंबिकापुर आ गया और मामा-मामी के साथ रहने लगा। शिवदास काम के सिलसिले में बाहर रहते थे, जिससे पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे उनका रिश्ता अफेयर में बदल गया और बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। अब उनकी एक पांच माह की बच्ची भी है।
सोशल मीडिया और झगड़े ने बढ़ाई नाराजगी
पिंकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर रील और वीडियो बनाती थीं। हेमंत को पिंकी की इस एक्टिविटी से परेशानी थी। दोनों के बीच झगड़े होते रहे और पिंकी बच्चों के साथ अलग रहने लगीं।

हेमंत ने दो महीने पहले हत्या की साजिश रच ली थी। उसकी पत्नी पर शक था कि वह अन्य लड़कों से बात करती है। यह झगड़ा और शक उसकी हत्या की मुख्य वजह बना।
भांजे ने अपने बर्थडे पर हत्या की योजना पूरी की
29 जनवरी को हेमंत ने अपने बर्थडे के बहाने हत्या को अंजाम दिया। उसने पिंकी को पहले होटल ले जाकर केक काटा और शराब पी। इसके बाद दोनों बाइक से मोरभंज डेम पहुंचे। वहां हेमंत ने पिंकी को जंगल में ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटा और चाकू से हत्या कर दी।
पिंकी ने अपनी बेटी को दोपहर में छोटी बहन के पास छोड़ने की बात कही थी, फिर वह घर वापस नहीं लौटी। उसकी बहन रिंकी पाटिल ने पुलिस को बताया कि पिंकी का हेमंत से लगातार विवाद बढ़ता जा रहा था, और इसी रंजिश में हत्या की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने हेमंत सोलंकी (24) को कोरिया जिले के पंडोपारा से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि पूछताछ में हेमंत ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि बर्थडे के बहाने पिंकी को बुलाया गया था। दोनों होटल में मिले, नाश्ता किया और केक काटा। फिर उसे मोरभंज डेम ले जाकर हत्या की गई।









