सर्दियों में सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल की डायटिटिशियन डॉ. अनामिका गौर के अनुसार ठंडा दूध, दही, ब्रेड, खाली पेट चाय और ठंडे फल सर्दियों में नासिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हल्का, गर्म और सुपाच्य नाश्ता दिनभर ऊर्जा, इम्यूनिटी और गले की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
सर्दियों में हेल्दी ब्रेकफास्ट का महत्व: दिल्ली के जीटीबी अस्पताल की डायटिटिशियन डॉ. अनामिका गौर ने कहा कि सर्दियों में सही नाश्ता सेहत के लिए जरूरी है। सर्द मौसम में गले में इंफेक्शन और कफ का खतरा अधिक होता है। इसलिए ठंडा दूध, दही, ब्रेड, खाली पेट चाय और ठंडे फल खाने से बचना चाहिए। हल्का, गर्म और सुपाच्य नाश्ता जैसे दलिया, मूंग दाल का चीला, अंडा या खिचड़ी दिनभर ऊर्जा और इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।
सर्दियों में बचें ये ब्रेकफास्ट
डॉ. गौर के अनुसार, ठंडा दूध या दही सर्दियों में सुबह सेवन करने से कफ बढ़ता है और गले में खराश की समस्या हो सकती है। अगर दूध पीना जरूरी हो, तो उसमें हल्दी मिलाकर सेवन करें, जिससे दूध की तासीर गर्म हो जाती है।
खाली पेट फ्रूट सलाद खाने से भी बचें। केले, संतरा जैसी ठंडी फलियां गले में जलन और कफ बढ़ा सकती हैं। इसके बजाय आप सेब या पपीता खा सकते हैं। इसके अलावा ब्रेड का सेवन भी सीमित करें क्योंकि इसमें मौजूद मैदा शरीर में सूजन और बलगम बढ़ा सकती है। ब्रेड के स्थान पर बेसन का चीला या ऑमलेट लेना बेहतर विकल्प है।
सर्दियों में खाली पेट चाय पीना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे एसिडिटी और डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है। इसके बजाय दो गिलास गुनगुना पानी पीएं और फिर हर्बल चाय का सेवन करें। अगर चाय जरूरी हो, तो उसमें बहुत थोड़ा अदरक डालें और दूध न डालें।

सर्दियों में सुबह का हेल्दी नाश्ता
- दलिया: हल्का, गर्म और पचाने में आसान।
- मूंग दाल का चीला: प्रोटीन और पोषण से भरपूर।
- अंडा: यदि आप नॉनवेज खाते हैं तो दिन में एक अंडा सुबह खाया जा सकता है।
- खिचड़ी: हल्की और सुपाच्य, सर्दियों में बॉडी को गर्म रखती है।
डॉ. गौर ने सलाह दी कि सर्दियों में सुबह का नाश्ता हल्का, गर्म और सुपाच्य होना चाहिए। इससे न केवल गले की समस्याओं से बचाव होता है, बल्कि दिनभर शरीर में ऊर्जा और इम्यूनिटी बनी रहती है।













