SSC Latest Update: कॉन्स्टेबल जीडी और सीजीएल टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब हैं एग्जाम डेट्स

एसएससी ने सीजीएल टियर-2 और जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18-20 जनवरी 2025 को होगी, जबकि जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कॉन्स्टेबल जीडी और सीजीएल टियर 2 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 तक निर्धारित केंद्रों पर विभिन्न तिथियों में आयोजित की जाएगी।

एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 और एसएससी सीजीएल भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा का शेड्यूल ऑनलाइन तरीके से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है।

SSC Latest Update: कॉन्स्टेबल जीडी और सीजीएल टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब हैं एग्जाम डेट्स

अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Examination, 2024) का आयोजन (Tier II) 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के लिए तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में सिपाही (Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination, 2025) की भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 से 13 और फिर 17 से 25 फरवरी 2025 तक किया जाएगा।

परीक्षा की तिथि से कुछ दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

SSC Latest Update: कॉन्स्टेबल जीडी और सीजीएल टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब हैं एग्जाम डेट्स

जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड की एक प्रति और एक वैध पहचान पत्र साथ में लाएँ, ताकि आपकी पहचान की पुष्टि की जा सके। ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड और प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और आप परीक्षा में भाग लेने से वंचित रह सकते हैं।

एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम जल्द ही जारी 

SSC Latest Update: कॉन्स्टेबल जीडी और सीजीएल टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब हैं एग्जाम डेट्स

होने की संभावना सूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 9 से 26 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके परिणाम बहुत जल्द एसएससी द्वारा घोषित किए जा सकते हैं। नतीजे ऑनलाइन तरीके से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जो अभ्यर्थी इस चरण की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, केवल वही अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।

भर्ती विवरण

आपको बता दें कि संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती के माध्यम से कुल 17,727 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही, कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के तहत 39,481 पदों पर भी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a comment