Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में पांच वीआईपी सीटों पर सियासी मुकाबला, दांव पर पवार और शिंदे की प्रतिष्ठा, जानें चुनावी समीकरण

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्ली, बारामती, बांद्रा ईस्ट, नागपुर साउथ वेस्ट और कोपरी-पाचपाखाडी सीटों पर सियासी मुकाबला तेज। पवार और शिंदे की प्रतिष्ठा दांव पर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला है। वर्ली, बारामती, बांद्रा ईस्ट, नागपुर साउथ वेस्ट और कोपरी-पाचपाखाडी जैसी सीटों पर रोचक टक्कर है।

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में पांच वीआईपी सीटों पर सियासी मुकाबला, दांव पर पवार और शिंदे की प्रतिष्ठा, जानें चुनावी समीकरण

Maharashtra Election: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। भाजपा और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। दोनों पार्टियां अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जी-जान से प्रचार कर रही हैं। इसके साथ ही सहयोगी दल भी अपनी सियासी स्थिति को मज़बूती देने में जुटे हैं।

वोटिंग के लिए कुल 10,900 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में पांच वीआईपी सीटों पर सियासी मुकाबला, दांव पर पवार और शिंदे की प्रतिष्ठा, जानें चुनावी समीकरण

चुनाव आयोग के अनुसार, विधानसभा की 288 सीटों में 234 सामान्य, 29 अनुसूचित जाति और 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। कुल 10,900 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिनमें से 3,302 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया, जबकि 1,649 नामांकन रद्द कर दिए गए। इस बार पांच सीटों पर खास नजरें हैं, जहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

वर्ली, बारामती और अन्य सीटों पररोमांचक टक्कर

वर्ली, बारामती, बांद्रा ईस्ट, नागपुर साउथ वेस्ट और कोपरी-पाचपाखाडी जैसी सीटों पर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन सीटों पर होने वाले चुनावी मुकाबले को लेकर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं।

1. वर्ली (मुंबई): शिवसेना के दो गुटों में मुकाबला

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में पांच वीआईपी सीटों पर सियासी मुकाबला, दांव पर पवार और शिंदे की प्रतिष्ठा, जानें चुनावी समीकरण

मुंबई की वर्ली सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के आदित्य ठाकरे, शिवसेना (शिंदे) के मिलिंद देवड़ा और एमएनएस के संदीप देशपांडे मैदान में हैं। आदित्य ठाकरे ने 2019 में शानदार जीत हासिल की थी और उनकी लोकप्रियता कोविड-19 महामारी के दौरान बढ़ी थी। मिलिंद देवड़ा शहरी मध्यमवर्गीय वोटों को अपनी तरफ खींचने में जुटे हैं, जबकि संदीप देशपांडे स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में हैं।

2. बारामती: पवार परिवार के बीच चुनावी घमासान

बारामती सीट पर इस बार पवार परिवार के अंदर ही संघर्ष देखने को मिल रहा है। अजित पवार के खिलाफ शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार मैदान में हैं। अजित पवार ने 1991 से लगातार सात बार इस सीट पर जीत हासिल की है, जबकि युगेंद्र पवार को युवा वोटरों का समर्थन मिल सकता है।

3. बांद्रा ईस्ट: जीशान सिद्दीकी को मिल सकती है सहानुभूति

मुंबई की बांद्रा ईस्ट सीट पर कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए जीशान सिद्दीकी का मुकाबला शिवसेना (उद्धव) के वरुण सरदेसाई से है। जीशान को हाल ही में अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या से सहानुभूति मिल सकती है, जबकि वरुण सरदेसाई शिवसेना के पारंपरिक वोट बैंक को अपनी तरफ करने में जुटे हैं।

4. नागपुर साउथ वेस्ट: देवेंद्र फडणवीस की चौथी बार चुनौती

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में पांच वीआईपी सीटों पर सियासी मुकाबला, दांव पर पवार और शिंदे की प्रतिष्ठा, जानें चुनावी समीकरण

नागपुर साउथ वेस्ट सीट पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडधे से है। फडणवीस ने 2019 में 49,000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी और उनकी लोकप्रियता अब भी मजबूत बनी हुई है।

5. कोपरी-पाचपाखाडी: एकनाथ शिंदे और केदार दिघे के बीच मुकाबला

कोपरी-पाचपाखाडी सीट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। शिंदे अपनी स्थिति को मजबूत मानते हैं, जबकि केदार को स्थानीय मराठी मतदाताओं का समर्थन मिल सकता है।

चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित

हालांकि 20 नवंबर को मतदान होगा, लेकिन परिणामों का ऐलान 23 नवंबर को होगा, जब पता चलेगा कि महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी।

Leave a comment