सुलतानपुर में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

सुलतानपुर जिले में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की समयसीमा में 10 दिन का विस्तार किया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 809 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित संविदा भर्ती की जानी है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Leave a comment