Swiss Open: पहले दौर में पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह

Swiss Open 2024 में पीवी सिंधू को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा, जबकि किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

स्विस ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलरों के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिले। जहां किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन एचएस प्रणय को मात देकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू अपने खराब फॉर्म से जूझती नजर आईं और पहले दौर में ही बाहर हो गईं।

सिंधू का संघर्ष 

पीवी सिंधू को डेनमार्क की जूली जैकबसेन के खिलाफ 61 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज सिंधू इस साल लगातार तीसरी बार पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इससे पहले वह इंडोनेशिया मास्टर्स और ऑल इंग्लैंड ओपन में भी पहले ही दौर में हार गई थीं। स्विस ओपन 2022 की चैंपियन सिंधू के इस प्रदर्शन से उनके प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी हैं।

श्रीकांत ने प्रणय को हराया

Swiss Open: पहले दौर में पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह

पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने अपने हमवतन और मजबूत प्रतिद्वंदी एचएस प्रणय को कड़े मुकाबले में 23-21, 23-21 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मौजूदा विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर खिसक चुके श्रीकांत अब अंतिम-16 में चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ली शिफेंग से भिड़ेंगे। पुरुष एकल के एक अन्य मुकाबले में क्वालिफायर शंकर सुब्रमण्यन ने डेनमार्क के मैग्नस जोहानिसन को 21-5, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अब वह दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ अपनी कड़ी परीक्षा देंगे।

महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय ने युवा भारतीय स्टार नमोल खरब को 21-14, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि इशारानी बरुआ ने आकर्षी कश्यप को 21-18, 17-21, 22-20 से हराया। वहीं, मालविका बंसोड़, किरण जॉर्ज और आयुष शेट्टी पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए।

स्विस ओपन 2025 में भारतीय खिलाड़ियों के परिणाम (दूसरा दिन)

Swiss Open: पहले दौर में पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह

पुरुष एकल:- किदांबी श्रीकांत ने एचएस प्रणय को 23-21, 23-21 से हराया।- शंकर सुब्रमण्यन ने मैग्नस जोहानसेन (डेनमार्क) को 21-5, 21-16 से हराया।- आयुष शेट्टी केंटा निशिमोटो (जापान) से 21-15, 21-19 से हार गए।- किरण जॉर्ज रासमस गेम्के (डेनमार्क) से 21-18, 17-21, 10-21 से हार गए।

महिला एकल:- अनुपमा उपाध्याय ने नमोल खरब को 21-14, 21-13 से हराया।- इशारानी बरुआ ने आकर्षी कश्यप को 21-18, 17-21, 22-20 से हराया।- आर संतोष रामराज लाइन क्रिस्टोफरसन (डेनमार्क) से 21-11, 21-17 से हार गईं।- मालविका बंसोड़ मिशेल ली (कनाडा) से 20-22, 21-14, 21-19 से हार गईं।- पीवी सिंधू जूली जैकबसेन (डेनमार्क) से 21-17, 21-19 से हार गईं।

मिश्रित युगल:- आयुष अग्रवाल/श्रुति मिश्रा ने पक्कापों तीररतसकुल/फटाइमस मुएंवोंग (थाईलैंड) को 21-18, 21-9 से हराया।- आशिथ सूर्या/अमृता प्रमुतेश झू यी जून/झांग ची (चीन) से 21-10, 21-9 से हार गए।- सतीश करुणाकरन/आध्या वरियाट पीट कोसिला ममरी/तनीना मम्मेरी (अल्जीरिया) को 21-15, 22-20 से हराया।

स्विस ओपन 2025 में भारतीय शटलरों का सफर जारी है। श्रीकांत और सुब्रमण्यन जैसे खिलाड़ी आगे के मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि पीवी सिंधू के लिए यह हार एक बड़ी चेतावनी हो सकती हैं।

Leave a comment