युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता टूटा, कोर्ट ने लगाई अंतिम मुहर

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता खत्म! कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी। जानें दोनों के अलगाव की वजह और आगे की योजना, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को इस हाई-प्रोफाइल तलाक पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी। चहल के वकील नितिन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की और बताया कि दोनों की सहमति से यह तलाक हुआ हैं। 

कोर्ट के फैसले के बाद अलग हुए चहल और धनश्री

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता टूटा, कोर्ट ने लगाई अंतिम मुहर

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस तलाक को लेकर फैमिली कोर्ट को 20 मार्च 2025 तक फैसला सुनाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने इस मामले में सामान्य तौर पर लागू होने वाले छह महीने के कूलिंग-ऑफ पीरियड को भी माफ कर दिया, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो गई। गुरुवार को ब्रांदा फैमिली कोर्ट के बाहर युजवेंद्र चहल को मास्क और काले रंग की हुडी पहने देखा गया, जबकि धनश्री भी मास्क लगाए नजर आईं।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की प्रेम कहानी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। धनश्री पेशे से एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। दोनों की पहली मुलाकात डांस क्लास के दौरान हुई, जहां से उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। चहल ने जल्द ही अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया, और दोनों के परिवारों की सहमति से साल 2020 में शादी के बंधन में बंध गए। 22 दिसंबर 2020 को दोनों ने शादी रचाई, लेकिन चार साल बाद उनका यह रिश्ता खत्म हो गया।

क्या थी तलाक की वजह?

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता टूटा, कोर्ट ने लगाई अंतिम मुहर

हालांकि, चहल और धनश्री की ओर से तलाक की असली वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें साझा करना कम कर दिया था, जिससे फैंस के बीच अटकलें तेज हो गई थीं।

तलाक के बाद अब युजवेंद्र चहल पूरी तरह से अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे आगामी आईपीएल और भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं, धनश्री वर्मा भी अपने डांस और सोशल मीडिया प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहेंगी।

Leave a comment