T20 World Cup 2024 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ने मचाया धमाल, अर्शदीप-कुलदीप ने बिखेरी चमक

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे विश्व कप मिली हार का बदला चुकता कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से मात देकर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया हैं। सैमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 27 को होगा।

T20 World Cup 2024 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर  सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ने मचाया धमाल, अर्शदीप-कुलदीप ने बिखेरी चमक

स्पोर्ट्स: भारत ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से धूल चटाकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इस हार के साथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए  सेमीफाइनल में पहुंचना काफी कठिन हो गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा की धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम  20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया की पारी 

T20 World Cup 2024 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर  सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ने मचाया धमाल, अर्शदीप-कुलदीप ने बिखेरी चमक

भारत के द्वारा दिए गए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी ऑस्ट्रेलिया टीम को पहला झटका बहुत जल्दी लगा. डेविड वॉर्नर (6 रन) अर्शदीप का शिकार हो गए. उसके बाद मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पारी को संभाला और साथ ही ताबड़तोड़ रन बटोरे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। कप्तान मार्श ने 28 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया बनाकर लौटे। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने आते ही कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाए। मैक्सवेल 20 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बन गए।

T20 World Cup 2024 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर  सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ने मचाया धमाल, अर्शदीप-कुलदीप ने बिखेरी चमक

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया और 43 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 76 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने ने मात्र 24 गेंदों में अपना अर्धशतक बना लिया। हेड ने 176.74 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इनके अलावा टिम डेविड (15), मैथ्यू वेड (1), पैट कमिंस (11) और मिचेल स्टार्क ने 4 रन का योगदान दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन, कुलदीप यादव ने दो, बुमराह और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की।

रोहित ने की ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई

T20 World Cup 2024 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर  सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ने मचाया धमाल, अर्शदीप-कुलदीप ने बिखेरी चमक

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने शरू से ही चौके और छक्के की बरसात शुरू कर दी. स्टार्क के एक ओवर में 29 रन जड़कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में रोहित का खौफ घर कर गया। रोहित एक समय शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन स्टार्क ने उनका विकेट लेकर पारी का अंत कर दिया। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों सात चौके और आठ छक्के की मदद से 92 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

T20 World Cup 2024 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर  सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ने मचाया धमाल, अर्शदीप-कुलदीप ने बिखेरी चमक

रोहित शर्मा के आउट हो जाने के बाद भारतीय पारी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई, लेकिन ऋषभ पंत (15), सूर्यकुमार यादव (31), शिवम दुबे (28) और हार्दिक पांड्या नाबाद 27 ने कुछ अच्छे शॉट खेले और अपनी टीम का स्कोर 200 के पार लेकर गए। वहीं खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली इस मैच में भी असफल रहे और टूर्नामेंट में दूसरी बार बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और स्टोइनिस को दो-दो तथा जोश हेजलवुड को एक सफलता हासिल हुई।

Leave a comment