Google ने Gemini में नया एक्सपोर्ट फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर्स चैट के भीतर ही PDF, Word, Excel और अन्य फॉर्मेट में तैयार फाइलें बना और डाउनलोड कर सकते हैं। यह अपडेट कॉपी-पेस्ट और अलग-अलग ऐप्स के बीच बार-बार स्विच करने की जरूरत कम करता है।
Tech: Google ने Gemini को एक ज्यादा practical productivity tool में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब यूजर्स चैट के अंदर ही डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट, PDF और प्रेजेंटेशन जैसे तैयार फाइल फॉर्मेट बना सकते हैं। Gemini में नया एक्सपोर्ट विकल्प खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो डेटा, रिपोर्ट या प्रोजेक्ट आउटपुट को जल्दी और बिना मैनुअल फॉर्मेटिंग के तैयार करना चाहते हैं।
Gemini में अब सीधे PDF, Word और Excel फाइल बनाना हुआ आसान, Google ने जारी किया नया अपडेट
![]()
Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Google Gemini के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब सीधे चैट इंटरफेस के अंदर ही अलग-अलग फाइल फॉर्मेट्स में डॉक्यूमेंट जेनरेट और एक्सपोर्ट कर सकते हैं। इस फीचर का मकसद कंटेंट को अलग-अलग एप्स में कॉपी-पेस्ट करने और मैनुअली फॉर्मेट करने की जरूरत को कम करना है।
नए अपडेट के बाद यूजर्स Gemini से सीधे PDF, Word डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और अन्य फॉर्मेट्स में फाइल तैयार कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो बड़े डेटा सेट्स, रिपोर्ट्स या टेक्निकल फाइल्स के साथ काम करते हैं।
एक ही चैट विंडो में पूरा होगा डॉक्यूमेंट तैयार करने का काम
Google के अनुसार, अब यूजर्स सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर पूरा डॉक्यूमेंट तैयार करवा सकते हैं। उदाहरण के लिए, कोई यूजर Gemini से इवेंट प्लानर, गेस्ट लिस्ट, बजट शीट या प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए कह सकता है और फिर उसे सीधे Excel, PDF या Word फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकता है।
AI द्वारा कंटेंट तैयार होने के बाद इंटरफेस में डाउनलोड या एक्सपोर्ट बटन दिखाई देता है। वहां से यूजर अपनी जरूरत के अनुसार फॉर्मेट चुन सकता है। इस प्रक्रिया से अलग-अलग एप्स में जाकर फाइल को एडिट और कन्वर्ट करने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाती है।
CSV, Markdown और LaTeX जैसे टेक्निकल फॉर्मेट्स का भी सपोर्ट
Google ने बताया है कि यह फीचर सिर्फ सामान्य डॉक्यूमेंट्स तक सीमित नहीं है। Gemini अब CSV, Markdown और LaTeX जैसे एडवांस और टेक्निकल फाइल फॉर्मेट्स को भी सपोर्ट करता है। इससे डेवलपर्स, रिसर्चर्स और डेटा एनालिस्ट्स जैसे प्रोफेशनल यूजर्स को ज्यादा फायदा मिल सकता है।
कंपनी के मुताबिक, इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बड़े डेटा सेट्स को कॉपी-पेस्ट करने के दौरान होने वाली गलतियों से बचा जा सकता है। साथ ही पूरा प्रोजेक्ट वर्क एक ही चैट विंडो के अंदर मैनेज किया जा सकता है, जिससे वर्कफ्लो ज्यादा आसान हो जाता है।
फीचर इस्तेमाल करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी
Gemini के इस नए एक्सपोर्ट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास Google अकाउंट होना जरूरी है। इसके अलावा फाइल जेनरेशन और डाउनलोडिंग के लिए स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।
Mac यूजर्स के लिए कंपनी ने कुछ अतिरिक्त शर्तें भी बताई हैं। डेस्कटॉप ऐप इस्तेमाल करने के लिए Apple Silicon चिप वाला Mac और macOS Sequoia या उससे नया वर्जन जरूरी होगा। Google ने पुष्टि की है कि यह फीचर दुनियाभर के सभी पर्सनल Google अकाउंट यूजर्स के लिए बिना अतिरिक्त शुल्क के रोल आउट किया जा रहा है।










