The Buckingham Murders Box Office: "तुम्बाड़" की री-रिलीज़ ने रच दिया इतिहास, 'द बकिंघम मर्डर्स' को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, पढ़ें खबर

"तुम्बाड़" की री-रिलीज़ ने रच दिया इतिहास, 'द बकिंघम मर्डर्स' को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, पढ़ें खबर, बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, हिंदी न्यूज़

 

क्राइम थ्रिलर "द बकिंघम मर्डर्स" सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को मिले-जुले रिएक्शनों के साथ करीना कपूर खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं करीना कपूर की इस फिल्म को चुनौती देने के लिए 6 साल पुरानी फिल्म "तुम्बाड़" भी वापस आ गई है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सी फिल्म कमाई के मामले में भारी पड़ रही हैं।

The Buckingham Murders Box Office: "तुम्बाड़" की री-रिलीज़ ने रच दिया इतिहास, 'द बकिंघम मर्डर्स' को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, पढ़ें खबर

एंटरटेमेंट: सितंबर महीने में करीना कपूर खान की फिल्म "द बकिंघम मर्डर्स" को छोड़कर कोई और प्रमुख फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इस संदर्भ में, यह उम्मीद की जा रही थी कि उनकी यह क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। लेकिन, 6 साल पुरानी फिल्म "तुम्बाड़" ने पूरे खेल को बदलकर रख दिया है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी "द बकिंघम मर्डर्स" 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी दिन 6 साल पुरानी हॉरर थ्रिलर "तुम्बाड़" को भी पुनः रिलीज किया गया है। दोनों फिल्मों के बीच इस टक्कर ने बॉक्स ऑफिस पर किसका खेल बिगाड़ा है, यह देखने वाली बात होगी।

फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

The Buckingham Murders Box Office: "तुम्बाड़" की री-रिलीज़ ने रच दिया इतिहास, 'द बकिंघम मर्डर्स' को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, पढ़ें खबर

'द बकिंघम मर्डर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में ही धीमी गति पकड़ी। फिल्म ने पहले दिन भारत में केवल 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आमतौर पर वीकेंड पर बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन बेहतर होता है, लेकिन करीना कपूर की इस फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। सैकनिल्क के शुरुआती व्यापार आंकड़ों के अनुसार, "द बकिंघम मर्डर्स" की कमाई में दूसरे दिन केवल कुछ लाख की वृद्धि हुई है। फिल्म ने शनिवार को लगभग 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस प्रकार अब तक फिल्म की कुल कमाई 3.05 करोड़ रुपये हो गई हैं।

फिम 'तुम्बाड़' ने The Buckingham Murders को छोड़ा पीछे

The Buckingham Murders Box Office: "तुम्बाड़" की री-रिलीज़ ने रच दिया इतिहास, 'द बकिंघम मर्डर्स' को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, पढ़ें खबर

करीना कपूर की फिल्म से ज्यादा कारोबार हॉरर फिल्म तुम्बाड़ ने सिर्फ दो दिन में कर लिया है। यह फिल्म 6 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में आई है और इसने द बकिंघम मर्डर्स से अधिक कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन फिल्म की कमाई 1.6 करोड़ रही, जबकि दूसरे दिन यह 2.50 से 2.75 करोड़ के बीच पहुंच गई। इस तरह, कुल कलेक्शन लगभग 4 करोड़ के पार चला गया है। गौरतलब है कि तुम्बाड़ एक हॉरर थ्रिलर ड्रामा है और इसकी दोबारा रिलीज के समय इसने काफी चर्चा बटोरी है। इसके अलावा, फिल्म के री-रिलीज के साथ ही इसके सीक्वल की भी घोषणा की गई हैं।

तुम्बाड ने बनाया नया रिकॉर्ड

The Buckingham Murders Box Office: "तुम्बाड़" की री-रिलीज़ ने रच दिया इतिहास, 'द बकिंघम मर्डर्स' को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, पढ़ें खबर

बता दें साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ की, जिसे 13 सितंबर को फिर से थिएटर में प्रदर्शित किया गया है। छह साल पुरानी होने के बावजूद, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसने न केवल अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है, बल्कि उसी दिन रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

हालांकि, जब ‘तुम्बाड’ पहली बार रिलीज हुई थी, तब वह उतनी कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन अब इसकी री रिलीज ने तहलका मचा दिया है। दर्शकों की भारी भीड़ इस फिल्म को देखने के लिए उमड़ रही है, और इसने अपने पहले ही दिन में अच्छी खासी कमाई कर ली है। इस मौके पर हम आपको इस फिल्म को देखने के लिए 5 ऐसे कारण बताएंगे, जो इसे एक मस्ट वॉच मूवी बनाते हैं।

 

 

 

 

 

Leave a comment