The Sabarmati Report BO Collection: विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर नहीं मचा पाई धमाल, सात दिनों में सिर्फ 11.45 करोड़ का कलेक्शन

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने 7 दिनों में सिर्फ 11.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आलोचकों से अच्छे रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म ने 7 दिनों में केवल इतना कलेक्शन किया है।

विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म को आलोचकों से काफी सकारात्मक रिव्यू मिले हैं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई है।

The Sabarmati Report BO Collection: विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर नहीं मचा पाई धमाल, सात दिनों में सिर्फ 11.45 करोड़ का कलेक्शन

अच्छे रिव्यू के बावजूद फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से काफी कम है, जिससे मेकर्स को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक, फिल्म अब तक केवल 10 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है।द साबरमती रिपोर्ट को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, और रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ बना हुआ था। हालांकि, पोस्ट और प्रमोशन के बावजूद इसका असर कलेक्शन पर दिखाई नहीं दे रहा है। फिल्म के धीमे प्रदर्शन ने बॉक्स ऑफिस पर इसकी चुनौती को और बढ़ा दिया है।

द साबरमती रिपोर्ट ने किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने सातवें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद, कुल कलेक्शन 11.45 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़, दूसरे दिन 2.1 करोड़, तीसरे दिन 3 करोड़, चौथे दिन 1.15 करोड़, पांचवें दिन 1.3 करोड़ और छठे दिन 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है।

The Sabarmati Report BO Collection: विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर नहीं मचा पाई धमाल, सात दिनों में सिर्फ 11.45 करोड़ का कलेक्शन

'द साबरमती रिपोर्ट' ने अपने पहले सात दिनों में केवल 11.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन चल रहा है, यह अधिक समय तक सिनेमाघरों में नहीं टिक पाएगी। इस फिल्म को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की तारीफ की थी। इसके बावजूद 'द साबरमती रिपोर्ट' की कमाई में कोई वृद्धि नहीं हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कोई बदलाव आता है या नहीं। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे इसे थोड़ी अधिक समय मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment