Top Stocks Today: शेयर बाजार में हलचल की उम्मीद, टाटा मोटर्स और ब्रिटानिया जैसे स्टॉक्स पर नज़र

Top Stocks Today: शेयर बाजार में हलचल की उम्मीद, टाटा मोटर्स और ब्रिटानिया जैसे स्टॉक्स पर नज़र

आज शेयर बाजार में टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया, वोडाफोन आइडिया, बजाज फाइनेंस, एथर एनर्जी, जिंदल स्टेनलेस और ग्लेनमार्क फार्मा पर निवेशकों की नजर रहेगी। कई कंपनियों के तिमाही नतीजे और कॉर्पोरेट अपडेट बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं।

Stocks To Watch Today: आज शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों की नजर टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया, वोडाफोन आइडिया, बजाज फाइनेंस, एथर एनर्जी, जिंदल स्टेनलेस और ग्लेनमार्क फार्मा जैसे बड़े स्टॉक्स पर रहेगी। कई कंपनियों के तिमाही नतीजे और कॉर्पोरेट फैसले बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

टाटा मोटर्स पर ध्यान

कंपनी के Commercial Vehicle Business की Demeger प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसका अलग से लिस्टिंग 12 नवंबर को होगी। टाटा मोटर्स का स्टॉक आज फोकस में रहेगा।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में बदलाव

ब्रिटानिया के MD और CEO वरुण बेरी ने इस्तीफा दिया है। कंपनी ने रक्षित हरगावे को नया MD और CEO नियुक्त किया है, जो 15 दिसंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे। तब तक एन. वेंकटारमण अंतरिम CEO रहेंगे।

वोडाफोन आइडिया परिणाम

सितंबर तिमाही में कंपनी को ₹5,524 करोड़ का घाटा हुआ है, लेकिन पिछले साल की तुलना में घाटा कम है। ARPU बढ़ने और लागत नियंत्रण से कंपनी को राहत मिली है।

बजाज फाइनेंस की मजबूत कमाई

Q2 FY26 में बजाज फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा 23% बढ़कर ₹4,948 करोड़ हो गया। लोन ग्रोथ और बेहतर एसेट क्वालिटी ने नतीजों को मजबूत बनाया।

एथर एनर्जी में सुधार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी ने Q2 FY26 में नुकसान घटाकर ₹154.1 करोड़ कर दिया है। बिक्री और राजस्व में वृद्धि देखी गई है।

जिंदल स्टेनलेस के मजबूत नतीजे

कंपनी ने सितंबर तिमाही में ₹808 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल से 32% अधिक है। मजबूत बिक्री इसका मुख्य कारण रही।

ग्लेनमार्क फार्मा को मंजूरी

ग्लेनमार्क को चीन की NMPA से RYALTRIS Nasal Spray को मंजूरी मिली है। यह दवा एलर्जिक राइनाइटिस के इलाज में काम आती है और कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस को बढ़ावा मिल सकता है।

डॉ. रेड्डीज में नेतृत्व बदलाव

Jayanth Sridhar ने Global Head of Biologics पद से इस्तीफा दिया है। वे 31 जनवरी 2026 तक कंपनी के साथ बने रहेंगे।

जेके टायर का निवेश प्लान

जेके टायर अगले 5-6 सालों में ₹5,000 करोड़ का निवेश करेगी। इसका उपयोग उत्पादन क्षमता बढ़ाने और एक्सपोर्ट के लिए नई लाइनों की तैयारी में होगा।

आज आने वाले तिमाही नतीजे

आज इन कंपनियों के Results पर नजर रखें:

बजाज फिनसर्व, टाटा पावर, बायोकॉन, बॉश, बलरामपुर चीनी, भारत फोर्ज, बिकाजी फूड्स, कंटेनर कॉर्प, एमक्योर फार्मा, ESAF बैंक, फिनोलेक्स केबल्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान कॉपर, रेल विकास निगम, थर्मैक्स, टोरेंट पावर, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, ज़ैग्गल प्रीपेड।

Leave a comment