Train Attack: वंदे भारत ट्रेन पर हमला, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले की आशंका, जानें क्या है मामला?

Train Attack: वंदे भारत ट्रेन पर हमला, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले की आशंका, जानें क्या है मामला?वंदे भारत ट्रेन पर हमला, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर से हमला हुआ, जिसमें ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया। इस ट्रेन में नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी सफर कर रहे थे। उनका दावा है कि हमलावरों का असल निशाना वही थे।

Vande Bharat Train Attack: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसमें ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद भी यात्रा कर रहे थे। इस हमले में वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया, जिसकी तस्वीर चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

चंद्रशेखर आजाद पर हमले की कोशिश

Train Attack: वंदे भारत ट्रेन पर हमला, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले की आशंका, जानें क्या है मामला?

यह ट्रेन दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही थी। बुलंदशहर के कमालपुर स्टेशन को पार करने के बाद, किसी ने वंदे भारत ट्रेन की खिड़की पर जोर से पत्थर फेंके। पत्थर चंद्रशेखर आजाद के आगे बैठे यात्रियों की खिड़की पर लगा, जिससे शीशा टूट गया। चंद्रशेखर का दावा है कि हमलावरों का असल निशाना वे खुद थे, लेकिन निशाना चूक जाने से पत्थर आगे बैठे यात्रियों की खिड़की पर जा लगा। इस घटना के बाद उन्होंने रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

आजाद ने घटना पर जताई चिंता

Train Attack: वंदे भारत ट्रेन पर हमला, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले की आशंका, जानें क्या है मामला?

चंद्रशेखर आजाद ने ट्विटर पर अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए लिखा, "आज सुबह मैं वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से कानपुर जा रहा था। लगभग 7:12 बजे जैसे ही ट्रेन बुलंदशहर के कमालपुर स्टेशन से आगे बढ़ी, किसी असामाजिक तत्व ने बाहर से पत्थर फेंका, जो मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्रियों की खिड़की पर जा लगा और शीशा चकनाचूर हो गया। इस घटना से मैं भी हतप्रभ और स्तब्ध रह गया। सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान के साथ-साथ यह घटना रेल यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।"

रेल मंत्री से सख्त कदम उठाने की मांग

चंद्रशेखर आजाद ने रेल मंत्री से अपील की, कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे पुलिस और प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है और सभी को इस दिशा में प्रयास करने चाहिए।

Leave a comment