New President of Botswana: बोत्सवाना में 58 साल के बाद बदली सत्ता, ड्यूमा बोको बने नए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

बोत्सवाना में 58 साल के बाद बदली सत्ता, ड्यूमा बोको बने नए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोत्सवाना में 58 साल के बाद बदली सत्ता, पॉलिटिक्स न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोत्सवाना के नए राष्ट्रपति ड्यूमा बोको को उनके ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी है। ड्यूमा बोको ने हाल ही में हुए चुनाव में बोत्सवाना में 58 साल से सत्ता में काबिज पार्टी को हराते हुए राष्ट्रपति पद पर विजय हासिल की।

World News: ड्यूमा बोको, जिन्होंने बोत्सवाना में 58 वर्षों से सत्ता में काबिज पार्टी को हटाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है, इस समय अंतरराष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उन्हें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “बोत्सवाना के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर बधाइयां। आपके सफल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए ड्यूमा बोको के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। ड्यूमा बोको, जो 'अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज' (यूडीसी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे, बोत्सवाना के छठे राष्ट्रपति बने हैं।

नतीजे से पहले ही पूर्व राष्ट्रपति ने स्वीकार की हार

New President of Botswana: बोत्सवाना में 58 साल के बाद बदली सत्ता, ड्यूमा बोको बने नए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

बोत्सवाना में हाल के चुनावों में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला जब निवर्तमान राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी। उन्होंने ड्यूमा बोको को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। मासीसी और उनकी पार्टी, जो 1966 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से सत्ता में थी, इस चुनाव में हारकर 58 वर्षों के लंबे शासन को समाप्त कर रही है। इस जीत के साथ, ड्यूमा बोको के नेतृत्व वाली 'अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज' (यूडीसी) ने बोत्सवाना में नए युग की शुरुआत की हैं।

Leave a comment