यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही दिन से शुरू होंगी, जिसे लेकर छात्र उत्साहित हैं।
UP Board Time Table: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in
पर स्टूडेंट्स विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में राज्यभर के 50 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक ही दिन से शुरू
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक किया जाएगा। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक ही दिन से शुरू होंगी, जो छात्रों के लिए एक अहम बदलाव माना जा रहा है।
परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल अब यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है, जहां से छात्र विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और पहले दिन छात्रों की हिंदी परीक्षा होगी। इसके बाद 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 23 फरवरी को अंग्रेजी, 25 फरवरी को विज्ञान, 27 फरवरी को गणित और 28 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षाएं दो पालियों में होंगी पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। छात्रों को हर परीक्षा से पहले 15 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा।
12वीं परीक्षा का शेड्यूल
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं भी 18 फरवरी से ही शुरू होंगी, और पहला पेपर हिंदी का होगा। 12वीं की परीक्षाएं भी दो शिफ्टों में होंगी सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 से 5:15 बजे तक।
मुख्य विषयों में 19 फरवरी को नागरिक शास्त्र, 20 फरवरी को संस्कृत और अंग्रेजी, 23 फरवरी को जीव विज्ञान और गणित, 25 फरवरी को रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र, 26 फरवरी को भूगोल, 27 फरवरी को भौतिक विज्ञान, 7 मार्च को मानव विज्ञान, 9 मार्च को मनोविज्ञान और 12 मार्च को कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।
स्टूडेंट्स के लिए जरूरी जानकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 50 लाख से ज्यादा छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और किसी फेक लिंक या अफवाह से बचें।












