उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर को पोस्टपेड में बदला जा रहा है। उपभोक्ता UPPCL Smart Meter ऐप के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, बिल देख सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल जारी रख पाएंगे।
Uttar Pradesh: UPPCL ने राज्य में प्रीपेड बिजली मीटर को पोस्टपेड सिस्टम में बदलना शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी SMS और WhatsApp के जरिए भेजी जा रही है। जिन लोगों को अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है, वे UPPCL Smart Meter ऐप के जरिए आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनका बिजली कनेक्शन पोस्टपेड में कन्वर्ट हुआ है या नहीं।
UPPCL ऐप से ऐसे चेक करें मीटर का स्टेटस
उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर अब धीरे-धीरे पोस्टपेड सिस्टम में बदले जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को SMS और WhatsApp के जरिए जानकारी भेजी जा रही है। हालांकि जिन यूजर्स को अभी तक कोई मैसेज नहीं मिला है, वे UPPCL Smart Meter ऐप में लॉगिन करके अपना अकाउंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ऐप में लॉगिन करने के बाद उपभोक्ताओं को अकाउंट डिटेल्स और बिलिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि उनका कनेक्शन पोस्टपेड में अपडेट हुआ है या नहीं।
पोस्टपेड होने के बाद भी काम आएगा ऐप
कई लोग सोच रहे हैं कि प्रीपेड सिस्टम खत्म होने के बाद Smart Meter ऐप की जरूरत नहीं रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। पोस्टपेड सिस्टम लागू होने के बाद भी यही ऐप बिजली बिल देखने और भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
UPPCL के मुताबिक जून 2026 से उपभोक्ताओं को SMS और WhatsApp के जरिए बिजली बिल भेजे जाएंगे। इसके अलावा ऐप पर भी बिल उपलब्ध रहेगा, जहां से सीधे ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा।
पेमेंट हिस्ट्री और प्रोफाइल अपडेट की सुविधा
UPPCL Smart Meter ऐप पर यूजर्स अपनी पिछली पेमेंट्स का रिकॉर्ड भी देख सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य प्रोफाइल डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा भी ऐप में जारी रहेगी।
हालांकि पोस्टपेड सिस्टम लागू होने के बाद ऐप पर रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी पहले की तरह उपलब्ध नहीं होगी। इसके बावजूद बिल मैनेजमेंट और अकाउंट सर्विसेज के लिए यह ऐप उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी बना रहेगा।










