Vaibhav Suryavanshi: जापान के खिलाफ भी जारी रहा वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप प्रदर्शन, पानी में डूब सकते हैं Rajasthan Royals के 1.10 करोड़ रुपये

जापान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा, जिससे Rajasthan Royals का 1.10 करोड़ रुपये का निवेश संकट में पड़ सकता है, वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे युवा बैटर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है। वैभव सूर्यवंशी, जो वर्तमान में अंडर-19 एशिया कप में भारत की तरफ से खेल रहे हैं, उनके प्रदर्शन पर नजरें थीं। हालांकि, उनका प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और जापान के बीच आज अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी और आयुष ने संभाली। आयुष ने शानदार शुरुआत की और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को फिर से खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा।

वैभव ने 23 रन बनाए और फिर आउट हो गए, जिससे उनकी खराब फॉर्म का सिलसिला लगातार दूसरे मैच में जारी रहा। वैभव और आयुष म्हात्रे के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई, जो भारत के लिए अच्छी शुरुआत थी, लेकिन वैभव के जल्दी आउट होने के बाद उनकी आलोचना तेज हो गई हैं।

वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप प्रदर्शन

Vaibhav Suryavanshi: जापान के खिलाफ भी जारी रहा वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप प्रदर्शन, पानी में डूब सकते हैं Rajasthan Royals के 1.10 करोड़ रुपये

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था, और वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। लेकिन उनकी बैटिंग फॉर्म ने अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में वह 1 रन पर आउट हो गए थे, और इसके बाद सभी की नजरें जापान के खिलाफ मैच पर थीं। हालांकि, जापान के खिलाफ भी वह केवल 23 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनके बल्ले से रन निकलने में निरंतरता की कमी दिखाई दी।

हालांकि, भारत के लिए एक सकारात्मक पहलू यह रहा कि आयुष ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 29 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे, और अपनी अर्धशतकीय पारी से टीम को मजबूती प्रदान की। भारतीय टीम का स्कोर 33 ओवर के खेल तक 211/3 था।

क्या पानी में डूब जाएंगे Rajasthan Royals के 1.10 करोड़ रुपये?

Vaibhav Suryavanshi: जापान के खिलाफ भी जारी रहा वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप प्रदर्शन, पानी में डूब सकते हैं Rajasthan Royals के 1.10 करोड़ रुपये

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था। इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमों ने वैभव को अपनी टीम में शामिल करने की रुचि दिखाई थी। जब बोली 1 करोड़ रुपये तक पहुंची, तो दिल्ली कैपिटल्स ने आगे बोली नहीं बढ़ाई, और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह एक बड़ा अवसर था, क्योंकि वह आईपीएल के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं जिन्हें इतनी बड़ी राशि में खरीदा गया। हालांकि, अंडर-19 एशिया कप में उनके बल्ले से अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं आया हैं। 

Leave a comment