Vivo Y600i 5G लॉन्च ,8,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 और 120Hz डिस्प्ले, कीमत करीब ₹24,000

Vivo Y600i 5G चीन में 1,999 Yuan यानी करीब ₹24,000 में लॉन्च हुआ। फोन में 8,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 और 120Hz डिस्प्ले है।

Vivo ने चीन में Vivo Y600i 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 8,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 6.87-इंच 120Hz LCD डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। इसकी कीमत 1,999 Yuan यानी करीब ₹24,000 है।

Vivo Y600i 5G: Vivo ने चीन में नया Y600i स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बैटरी है। इसमें 44W वायर्ड चार्जिंग, 6.87-इंच 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसे 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में पेश किया है।

Vivo Y600i के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y600i में 6.87-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है और इसमें DC डिमिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन सॉफ्टवेयर लेवल लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 44W तक वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Vivo के अनुसार, बैटरी 1,500 साइकल पूरे होने के बाद भी 80 प्रतिशत कैपेसिटी होल्ड कर सकती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर फोन 25 घंटे तक शॉर्ट वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप दे सकता है।

Snapdragon प्रोसेसर और कैमरा

Vivo Y600i में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, RAM एक्सपेंशन फीचर के जरिए इसे 12GB तक बढ़ाने का विकल्प मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सपोर्ट वाला कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1, डुअल-SIM 5G, USB Type-C और इंफ्रारेड ब्लास्टर मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा यह SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Vivo Y600i की कीमत

Vivo Y600i को चीन में 1,999 Yuan की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो करीब ₹24,000 के बराबर है। फोन 6GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसे Stardust, Sky Blue और Midnight Black तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Vivo Y600i, कंपनी की Y600 सीरीज का नया मॉडल है। इससे पहले Vivo Y600 Turbo और Vivo Y600 Pro लॉन्च किए जा चुके हैं, जिनमें क्रमशः 9,020mAh और 10,200mAh की बैटरी दी गई थी।

Leave a comment