Vodafone Idea के शेयर में तेजी जारी, टेक्निकल ब्रेकआउट के बाद बड़े टारगेट की उम्मीद

Vodafone Idea के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। टेक्निकल ब्रेकआउट के बाद निवेशकों में उत्साह बढ़ा है और विशेषज्ञ आगे बड़े टारगेट की उम्मीद जता रहे

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी Vodafone Idea के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मजबूत तकनीकी संकेतों और फंड जुटाने की संभावनाओं के चलते स्टॉक निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है।

बिजनेस न्यूज़: Vodafone Idea के शेयर में तेजी का रुझान जारी है। आज कंपनी का शेयर 0.39 रुपये यानी 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 11 बजे 13.28 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। टेक्निकल चार्ट्स के मुताबिक शेयर में आगे भी मजबूती के संकेत मिल रहे हैं, जिस वजह से एक्सपर्ट्स भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। निवेशकों का मानना है कि कंपनी के कुछ अहम फंडामेंटल प्लान और संभावित सुधार कदम इसके भविष्य को सपोर्ट कर सकते हैं।

शेयर में 2.95% की तेजी, कीमत ₹13 के पार

मंगलवार के कारोबार में Vodafone Idea का शेयर करीब 2.95% की तेजी के साथ लगभग ₹13.28 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। हाल के दिनों में शेयर ने लगातार सकारात्मक मूवमेंट दिखाया है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। टेक्निकल चार्ट पर यह स्टॉक कई महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसे मजबूत स्थिति में दर्शाता है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, Vodafone Idea का स्टॉक अब एक स्पष्ट अपट्रेंड में है। विश्लेषकों का कहना है कि, शेयर ने ₹11 का महत्वपूर्ण स्तर पार किया है. अब यह सभी प्रमुख शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है. मंथली चार्ट पर लगातार “हायर हाई और हायर लो” पैटर्न बन रहा है. ये संकेत बताते हैं कि स्टॉक में अभी और तेजी की संभावना बनी हुई है।

सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

मार्केट एक्सपर्ट्स ने स्टॉक के लिए अहम लेवल भी बताए हैं, प्रमुख सपोर्ट ₹12 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है. जब तक स्टॉक इस स्तर से ऊपर है, अपट्रेंड जारी रहने की संभावना है. ₹13.50 से ₹14 के बीच मजबूत रुकावट (Supply Zone) इस स्तर को पार करना अगले बड़े मूवमेंट के लिए जरूरी माना जा रहा है. विश्लेषकों का मानना है कि अगर स्टॉक ₹14 के रेजिस्टेंस को मजबूती से पार कर लेता है, तो इसमें तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

₹17 से ₹18 प्रति शेयर, यह स्तर तकनीकी ब्रेकआउट के बाद नए निवेशकों की एंट्री के चलते हासिल हो सकता है, ऐसा एक्सपर्ट्स का मानना है। Vodafone Idea अपने वित्तीय ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े लोन पैकेज पर काम कर रही है। कंपनी लगभग ₹35,000 करोड़ के कर्ज के लिए बैंकिंग समूह से बातचीत कर रही है, जिसका नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कर रहा है।

Leave a comment