Voter Helpline App: मोबाइल एप्प के जरिए वोट देने से पहले घर बैठे डाउनलोड करें मतदाता स्लिप, जानें पूरी खबर

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में 25 मई को उम्मीदवार के भाग्य का फैसला जनता करेंगी। इस बार भारतीय चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सहायता करने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप जारी किया हैं. जिसके उपयोग से मतदाता घर बैठे ही मतदाता स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

पानीपत: हरियाणा में लोकसभा चुनाव छठे चरण यानि 25 मई को मतदाता उम्मीदवार के भाग्य को EVM में पैक कर देंगे।  इस बार के चुनाव को डिजिटल बनाने के लिए चुनाव आयोग इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) ने सभी रजिस्टर्ड वोटर्स को मतदान करने के लिए वोटर इन्फार्मेशन स्लिप (वीआईएस) घर पर ही भेजने का प्रबंध किया हैं।

तहसीलदार सुदेश कुमार राणा ने Subkuz.com को बताया कि अब तक प्रदेश के किसी मतदाता को स्लिप उपलब्ध नहीं हुई है तो इसे वोटर हेल्पलाइन ऐप और विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वोटर स्लिप में मतदान करने वाले का नाम, उम्र, लिंग, निर्वाचन क्षेत्र और सबसे महत्वपूर्ण पोलिंग स्टेशन की जानकारी उपलब्ध होती है। स्लिप में चुनाव की तारीख और समय भी छपा होता हैं।

एंड्रायड-स्मार्ट फोन से करें वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड

Voter Helpline App: मोबाइल एप्प के जरिए वोट देने से पहले घर बैठे डाउनलोड करें मतदाता स्लिप, जानें पूरी खबर

अधिकारी ने बताया कि एंड्रायड-स्मार्ट फोन से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप को अभी डाउनलोड कर सकते है। ऐप इंस्टाल करने के बाद ई-एपिक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है। उसके बाद रजिस्टर्ड फोन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी के माध्यम से एप्लिकेशन को लॉग-इन करना हैं।

बताया कि एप्लिकेशन लॉग-इन होने के बाद वोटर आईडी कार्ड से एपिक नंबर डालकर उसे सब्मिट करना है। उसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर वोटर स्लिप की डिटेल्स का ऑप्सन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस OTP को डालने के बाद वोटर इंफोर्मेशन स्लिप को आप डाउनलोड कर सकते हैं। राणा ने बताया कि युवा खुद वोटर स्लिप डाउनलोड करने के बाद उन लोगों की भी मदद कर सकते है जिन्हे स्मार्ट फोन ठीक से चलाना नहीं आता हैं।

एप्लिकेशन पानीपत क्षेत्र के मतदाताओं के खास

Voter Helpline App: मोबाइल एप्प के जरिए वोट देने से पहले घर बैठे डाउनलोड करें मतदाता स्लिप, जानें पूरी खबर

नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर हरियाणा की ओर से लोकसभा चुनाव में लोगों की मदद करने के लिए एक अनमोल मोबाइल ऐप और वेबसाइट तैयार कर के प्ले स्टोर पर एड की गई है। इस एप्लिकेशन का प्रयोग मतदाता पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन और अपनी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कर सकते है. इस ऐप को "वोटर्स-इन-क्यू" के नाम से संबोधित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस ऐप का लाभ पानीपत शहर विधानसभा के मतदाता बड़ी आसानी से उठा सकेंगे।

Leave a comment