Haryana Accident News: मोमबत्ती जलाते ही दुकान में लगी भीषण आग, लपटों की चपेट में आने से बुझे दो घरों के चिराग

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

लखनाका गांव में एक परचून की दुकान में रात को अचानक से भीषण आग लग गई. आग की लपटों की चपेट में आने से दो परिवार चिराग बुझ गए. गांव के रहने  वाले खलील अहमद ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई हैं।

हथीन: हथीन प्रखंड क्षेत्र के गांव लखनाका में परचून की दुकान में अचानक से भयानक आग लगने के कारण उसकी चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बताया कि इन बच्चों में दो तो सगे भाई-बहन और तीसरा बच्चा पड़ोसीयों का था। घटना के बाद परिवार और स्थनीय लोगों ने तीनों बच्चों को जली हुई हालत में गाड़ी में डालकर नल्हड़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण तीनों बच्चों को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया।

पुलिस ने Subkuz.com को बताया कि बृहस्पतिवार (१९ अप्रेल) को इलाज के दौरान अस्पताल में हुजेफा खत्री (15 वर्ष)  और उसकी बहन सारमीन (13 वर्ष) की जान चली गई। तथा इनके मौत के कुछ समय बाद पड़ोसी का बच्चा मोहम्मद खान (12 वर्ष) की मौत हो गई। तीनो बच्चों की मौत की खबर सुनने के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया।

परचून की दुकान में लगी भीषण आग

Haryana Accident News: मोमबत्ती जलाते ही दुकान में लगी भीषण आग, लपटों की चपेट में आने से बुझे दो घरों के चिराग

लखनाका गांव के रहने वाले खलील अहमद ने Subkuz.com को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में उसकी एक परचून की दुकान है। बुधवार शाम के समय दुकान को खुली छोड़कर वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में चला गया। उस समय दुकान पर उसका बेटा हुजेफा, बेटी सारमीन और एक पड़ोसी याकूब का बेटा मोहम्मद खान दुकान में बैठे हुए थे। उसी दौरान अचानक से बिजली कही गुल हो गई और बच्चों ने दुकान में प्रकाश करने के लिए मोमबत्ती जलाई।

Haryana Accident News: मोमबत्ती जलाते ही दुकान में लगी भीषण आग, लपटों की चपेट में आने से बुझे दो घरों के चिराग

बताया गया है कि मोमबत्ती जलाने के बाद अचानक से दुकान में आग लग गई और कुछ ही समय में आग ने भयानक रु धारण कर लिया। आग के बाद तीनों बच्चे घबरा गए, जिसके कारण दुकान से बाहर नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आग की खबर मिलने के बाद परिवार के और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. तथा किसी तरह से तीनों बच्चों को दुकान से बाहर निकला गया।

बताय कि उसके बाद तुरंत तीनो बच्चों को गाड़ी में डालकर नल्हड़ स्थिति मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, लेकिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण दिल्ली के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार (१८ अप्रेल) को इलाज के दौरान हुजेफा, सारमीन और मोहम्मद खान ने डैम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद अपनी आगे की तहकीकात स्टार्ट कर दी हैं।

 

 

Leave a comment