Lok Sabha Election: अमित शाह ने गांधीनगर में की चुनावी रैली, कांग्रेस पर किया पलटवार, शाह बोले - गांवों में आगे बढ़ी है BJP

गुजरात हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, अहमदाबाद हिंदी न्यूज़, सूरत हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहां कि चुनाव में हार मिलने पर ही विरोधी दलों को ईवीएम की याद आती है क्या? चुनाव जीतने के बाद EVM पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं।

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली निकालने के दौरान अपने भाषण में कहां कि  विरोधी दलों को खुद चुनाव जीतने पर ईवीएम की याद नहीं आती है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए अमितशाह ने कहा कि जब कांग्रेस और अन्य विरोधी दल तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिमी बंगाल में चुनाव जीते तो उन्हें ईवीएम में खराबी नजर नहीं आई हैं।

अमित शाह का गांधीनगर में रोड शो

Lok Sabha Election: अमित शाह ने गांधीनगर में की चुनावी रैली, कांग्रेस पर किया पलटवार, शाह बोले - गांवों में आगे बढ़ी है BJP

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार रैली के दौरान अमित शाह ने कहां कि राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर कई प्रकार के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनकी खुद की पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा क्षेत्र में विजय का शंखनाद करते हुए प्रत्याशी के समर्थन में रोडशो किया। इसके साथ ही लोगों से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए वोट देने की अपील की।

जनकारी के मुताबिक अमित शाह का रोड शो साणंद से शुरू होकर कलोल, साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में से होकर गुजरा था. रैली के दौरान शाह के स्वागत में जगह-जगह लोगों ने फूलो की बरसात की और उनकी रैली में जनसैलाब उमड़ा। शाह ने कलोल में कहां कि इस गांव की गलियों और चौराहे से उनका बहुत पुराना रिश्ता रहा है। यहां 20 साल बीत जाने के बाद भी दीवारों पर नारे लिखे, पोस्टर बैनर चिपके हुए. भारतीय जनता पार्टी इन जैसे गांवों में बहुत आगे बढ़ गई हैं।

रोडशो में शामिल हुए सीएम भूपेंद्र

Lok Sabha Election: अमित शाह ने गांधीनगर में की चुनावी रैली, कांग्रेस पर किया पलटवार, शाह बोले - गांवों में आगे बढ़ी है BJP

जानकारी के मुताबिक रोडशो के दौरान शाह का रथ अहमदाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र कुमार पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर कुमार पाटिल भी उनके साथ रोडशो में शामिल हुए। बताया कि गांधीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक बार फिर चुनाव मैदान खड़े हुए हैं। पार्टी के प्रवक्ता यज्ञेश कुमार दवे ने कहां कि शाह ने पिछले दो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की सभी 26 सीट पर अपना अधिकार स्थापित किया हैं और अब तीसरी बार भी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज केंद्र में मोदी को विराजमान करेंगे।

Leave a comment