IPL 2024 PBKS vs MI Match: पंजाब और मुंबई के बीच खेला गया शानदार मुकाबला, मुंबई ने 9 रन से मारी बाजी, मेजबान टीम हुई ऑलआउट

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मैच में 9 रनों से शिकस्त दी। पंजाब के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की 61 रनों की बेहतरीन पारी अपनी टीम को विजय दिलाने में असमर्थ रही हैं।

स्पोर्ट्स: इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल सीजन 17 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बहुत खतनाक हुआ. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब के आशुतोष शर्मा की 61 रन की शानदार पारी की की बदौलत पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर ढेर हो गई।

मुंबई ने बनाए 192 रन

IPL 2024 PBKS vs MI Match: पंजाब और मुंबई के बीच खेला गया शानदार मुकाबला, मुंबई ने 9 रन से मारी बाजी, मेजबान टीम हुई ऑलआउट

मुल्लांपुर में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका ईशान किशन के रूप में 18 रन के निजी स्कोर पर ही लग गया. उसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच अच्छी साझेदारी हुई और टीम का स्कोर 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 192 रहा है. रोहित शर्मा ने शानदार बेटिंग करते हुए 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन का स्कोर बनाया। पंजाब के लिए हर्षल पटेल तीन विकेट, सैम करन दो और रबाडा को एक सफलता प्राप्त हुई।

सूर्यकुमार की तूफानी पारी

IPL 2024 PBKS vs MI Match: पंजाब और मुंबई के बीच खेला गया शानदार मुकाबला, मुंबई ने 9 रन से मारी बाजी, मेजबान टीम हुई ऑलआउट

मुंबई के लिए पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में बेहतरीन पारी का नजारा पेश किया। उन्होंने पारी के दौरान 147.17 की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के की मदद से 78 रन की जबरदस्त पारी खेली। सूर्या की इस बेहतरीन पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 192 के स्कोर तक पहुंच सकी।

तिलक वर्मा ने की ताबडतोड़ बल्लेबाजी

IPL 2024 PBKS vs MI Match: पंजाब और मुंबई के बीच खेला गया शानदार मुकाबला, मुंबई ने 9 रन से मारी बाजी, मेजबान टीम हुई ऑलआउट

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 28 गेंदों में 49 रन की शानदार पारी खेली। तिलक वर्मा ने बेहतरीन पारी का प्रदर्शन करते हुए लोअर ऑर्डर में अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ रन बनाए। तिलक ने पारी के दौरान 18 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लोट आए।

बुमराह और जेराल्ड कोएत्ज़ी की घातक गेंदबाजी

IPL 2024 PBKS vs MI Match: पंजाब और मुंबई के बीच खेला गया शानदार मुकाबला, मुंबई ने 9 रन से मारी बाजी, मेजबान टीम हुई ऑलआउट

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और जेराल्ड कोएत्जी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आधी से ज्यादा टीम को दोनों ने सिमटा दिया। बुमराह ने 4 ओवर में 5.2 की इकॉनमी से मात्र 21 रन देकर पंजाब के कप्तान सैम करन (06), राइली रूसो (01) और शशांक सिंह (41) इन तीन को अपना शिकार बनाया। जेराल्ड कोएत्जी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और कोटे के 4 ओवर में 32 रन देकर प्रभसिमरन सिंह (0), लियाम लिविंगस्टोन (01) और आशुतोष शर्मा (61) इन तीन को अपने जाल में फंसाकर पवैलियन भेज दिया।

 

आशुतोष शर्मा की धमाकेदार पारी

IPL 2024 PBKS vs MI Match: पंजाब और मुंबई के बीच खेला गया शानदार मुकाबला, मुंबई ने 9 रन से मारी बाजी, मेजबान टीम हुई ऑलआउट

मुंबई के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की बैटिंग की शुरुआत बहुत ही खराब रही। उसके टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाज सिर्फ 49 रन के स्कोर पर सिमट गए। मुंबई के गेंदबाज एक के बाद एक किकेट चटकाते रहे, उस समय ऐसा लग रहा था की पंजाब की टीम सौ राण का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने अपने दम पर टीम का स्कोर लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

IPL 2024 PBKS vs MI Match: पंजाब और मुंबई के बीच खेला गया शानदार मुकाबला, मुंबई ने 9 रन से मारी बाजी, मेजबान टीम हुई ऑलआउट

आशुतोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 28 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और सात आसमानी छक्के की मदद से 61 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा दुःख हुआ कि टीम को जीत नहीं दिला पाए. पारी के दौरान शशांक सिंह ने आशुतोष का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। शशांक ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाए।

Leave a comment