Weather Update: उत्तर भारत में बदल रहा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, पढ़ें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

उत्तर भारत में मौसम ने बदला रुख, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट, मौसम विशेषज्ञ

उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में जहां दिन में गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं सुबह और रात को हल्की ठंडक बनी हुई हैं। 

मौसम: दिल्ली में गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है, लेकिन दोपहर में तेज धूप पड़ रही है। आज से 27 फरवरी के बीच तापमान कुछ दिनों में 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 25 से 26 फरवरी तक मौसम गर्म रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत में बदल रहा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, पढ़ें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में आज से 26 फरवरी के बीच गर्मी बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी। 27 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जब हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 28 फरवरी को भी बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती हैं।

उत्तर प्रदेश की ओर गर्मी के बढ़ते कदम

Weather Update: उत्तर भारत में बदल रहा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, पढ़ें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी जारी है। वाराणसी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पूर्वी और मध्य यूपी में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। 26 फरवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

हरियाणा-पंजाब में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार 

Weather Update: उत्तर भारत में बदल रहा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, पढ़ें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

हरियाणा और पंजाब में आज (24 फरवरी) बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 और 26 फरवरी तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती हैं।

हिमाचल में बर्फबारी से ठंड बढ़ी

Weather Update: उत्तर भारत में बदल रहा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, पढ़ें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। डलहौजी, तीसा, भरमौर और पांगी में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण और अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के अंत तक उत्तर भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंडक बनी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में 27-28 फरवरी को हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। इसके बाद मार्च में तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी।

Leave a comment