West Bengal 2026: बंगाल में सरकार गठन की तैयारी तेज, अमित शाह बने पर्यवेक्षक

पश्चिम बंगाल 2026 में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच Amit Shah को पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की चर्चा है। राजनीतिक हलचल के बीच नई सरकार को लेकर
West Bengal 2026: बंगाल में सरकार गठन की तैयारी तेज, अमित शाह बने पर्यवेक्षक

बंगाल और असम में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इसके बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। भाजप ने गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को असम के लिए विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय प्रर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी ने अब संगठनात्मक स्तर पर अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय नेतृत्व को इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि असम के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को दी गई है। इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल में सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

चुनाव परिणामों के बाद भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि अब प्राथमिकता राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार के गठन की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायक दल की बैठक में जल्द ही नेता का चयन किया जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। भाजपा की राज्य इकाई ने संकेत दिया है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को आयोजित किया जा सकता है। 

हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है।

West Bengal 2026: बंगाल में सरकार गठन की तैयारी तेज, अमित शाह बने पर्यवेक्षक

मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। पार्टी के भीतर कई नामों पर चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक किसी एक चेहरे पर सहमति नहीं बनी है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व रणनीतिक रूप से अंतिम निर्णय केंद्रीय स्तर पर लेगा, जिसमें अमित शाह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अमित शाह को पश्चिम बंगाल का पर्यवेक्षक बनाए जाने को पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। शाह लंबे समय से संगठन और चुनाव प्रबंधन में भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार रहे हैं।

Leave a comment