WhatsApp एक नया फीचर पेश करने वाला है, जिससे यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स की ब्लैंक DP को बदल सकेंगे और पहचान आसान होगी। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर एक एडवांस डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर भी आ रहा है, जो पढ़े जाने के 15 मिनट या 24 घंटे में मैसेज को अपने आप डिलीट कर देगा। दोनों फीचर्स फिलहाल बीटा टेस्टिंग में हैं।
WhatsApp Update: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स ला रहा है। पहला, अब आप उन कॉन्टैक्ट्स की ब्लैंक DP को अपने फोन की एड्रेस बुक इमेज से बदल सकते हैं, जिससे पहचान आसान होगी। दूसरा, नया डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर पढ़े जाने के 15 मिनट में या 24 घंटे में अनरीड मैसेज को अपने आप डिलीट कर देगा। फिलहाल यह अपडेट iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है और आगे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचेगा।
कॉन्टैक्ट्स की DP अब आप सेट कर सकेंगे
WhatsApp का नया फीचर यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स की ब्लैंक प्रोफाइल पिक्चर बदलने की सुविधा देगा। यह तब काम करेगा जब सामने वाले ने अपनी DP नहीं लगाई हो। अब आप अपने फोन की एड्रेस बुक में सेव कॉन्टैक्ट इमेज को WhatsApp पर सेट कर सकेंगे। यह बदलाव केवल आपके फोन पर दिखाई देगा, यानी दूसरों को यह इमेज दिखाई नहीं देगी।
इस फीचर का मुख्य फायदा यह होगा कि एक जैसे नाम वाले कॉन्टैक्ट्स की पहचान आसान होगी और गलती से मैसेज किसी और को भेजने का डर कम होगा। शुरुआत में इसे iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है, और फीडबैक के आधार पर इसे बाकी यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा।

नई प्राइवेसी फीचर से मैसेज होंगे ऑटो-डिलीट
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया तेज़ और एडवांस डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर भी ला रहा है। इस फीचर के तहत, पढ़े जाने के 15 मिनट के भीतर मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज खोला ही नहीं गया है, तो यह 24 घंटे में अपने आप हट जाएगा।
हालांकि, इस फीचर में मैसेज को कॉपी करने या स्क्रीनशॉट लेने पर रोक नहीं होगी। इसलिए यूजर्स को इसे समझदारी से इस्तेमाल करना होगा। फिलहाल दोनों फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है और ऑफिसियल रोलआउट की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।








