Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बना संशय, ICC इस इवेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने की कर रहा तैयारी, जानिए...

बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बना संशय, ICC इस इवेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने की कर रहा तैयारी, वीमेन टी२० वर्ल्ड कप 2024, स्पोर्ट्स न्यूज़

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बना संशय, ICC इस इवेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने की कर रहा तैयारी, जानिए... 

बांग्लादेश में अक्टूबर महीने में महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है, लेकिन देश में माजूदा हालात को देखकर इसका आयोजन असंभव लग रहा है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है और अब सेना ने देश की कमान अपने हाथों में ले ली हैं।

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बना संशय, ICC इस इवेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने की कर रहा तैयारी, जानिए...

स्पोर्ट्स न्यूज़: बांग्लादेश में इसी साल अक्टूबर महीने में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है। लेकिन देश के मौजूदा हालात को देखकर इस टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बांग्लादेश में हिंसा के कारण मौजूदा राजनीतिक हालात भी बेकाबू हो गए हैं। बता दें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर दिया हैं। इसके बाद सेना ने देश की कमान अपने हाथों में ले ली हैं. सूत्रों ने बताया की देश में जल्द अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा।

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बना संशय, ICC इस इवेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने की कर रहा तैयारी, जानिए...

बता दें इस समय आईसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) भी अपनी नजरें बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर गड़ाए हुए है और सभी मामले पर काफी बारीक से अध्यन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट शुरू होने में अभी भी दो महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में वर्ल्ड कप को किसी अन्य जगह शिफ्ट कराने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

खेल से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बना संशय, ICC इस इवेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने की कर रहा तैयारी, जानिए...

आईसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अधिकारी ने कहां कि इस समय बांग्लादेश के हर मामले पर नजरें बनाए हुए है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ भी लगातार बातचीत की जा रही है। आईसीसी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी के पत्रकारों से बात करते हुए कहां कि "आईसीसी, बीसीबी की सुरक्षा एजेंसी और अपने सुरक्षा सलाहकारों के साथ मिलकर बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर गंभीर नजर रखे हुए है। आईसीसी ने कहां हमारी प्राथमिकता खेल को नहीं बल्कि सुरक्षा और हिस्सा में शामिल सभी लोगों की सलामती हैं।"

बताया गया है कि पिछले महीने कोलंबो में हुई आईसीसी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में कुछ अन्य देशों ने बांग्लादेश के हालात का मुद्दा भी उठाया था, लेकिन ये मुद्दा इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं था। अब बांग्लादेश में नौकरी में कोटा सिस्टम के विरोध में छात्र हिंसक आंदोलन कर रहे है। इस जानलेवा आंदोलन के कारण पीएम शेख हसीना ने भी इस्तीफा दे दिया हैं।

बांग्लादेश को मिली टूर्नामेंट की मेजबानी

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बना संशय, ICC इस इवेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने की कर रहा तैयारी, जानिए...

महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 का आयोजन अक्टूबर महीने में बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाल हैं. इसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे। ये टूर्नामेंट 18 दिन तक चलेगा। बता दें बांग्लादेश के ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम और सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये सभी मैच होने वाले हैं, लेकिन देश की मौजूदा स्थिति को देखकर इस वर्ल्ड कप का आयोजन बहुत मुश्किल लग रहा हैं। जानकारी के मुताबिक आईसीसी इस टूर्नामेंट को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की भी तैयारी कर रहा हैं।

Leave a comment