WPL 2026 Retention List: वर्ल्ड कप की हीरो बाहर! हीली, लैनिंग और दीप्ति शर्मा नहीं हुईं रिटेन

WPL 2026 Retention List Out: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है। वर्ल्ड कप की हीरो समेत कई बड़े नाम जैसे एलिसा हीली, मेग लैनिंग और
WPL 2026 Retention List: वर्ल्ड कप की हीरो बाहर! हीली, लैनिंग और दीप्ति शर्मा नहीं हुईं रिटेन

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले क्रिकेट जगत में बड़ी खबर सामने आई है। सभी टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट (WPL 2026 Retention List) जारी कर दी है, और इस बार कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम की चार प्रमुख खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और शफाली वर्मा को उनकी-उनकी टीमों ने रिटेन किया है। 

वहीं, कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, साथ ही न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना रिटेन

भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने बरकरार रखा है, वहीं स्मृति मंधाना भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में बनी रहेंगी। इसके अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स और शफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया है। ये चारों खिलाड़ी हाल ही में हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

सबसे बड़ा सरप्राइज भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को लेकर सामने आया है। 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने और हीली की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्ज की कप्तानी करने के बावजूद उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया है। दीप्ति के अलावा ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसा हीली, पूर्व कप्तान मेग लैनिंग, और न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को भी उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया है।

टीमवार रिटेंशन लिस्ट

WPL 2026 Retention List: वर्ल्ड कप की हीरो बाहर! हीली, लैनिंग और दीप्ति शर्मा नहीं हुईं रिटेन

  • दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कैप, जेमिमा रॉड्रिग्स, शफाली वर्मा, निकी प्रसाद
  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामिलिनी, हेली मैथ्यूज
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल
  • गुजरात जायंट्स: एशली गार्डनर, बेथ मूनी
  • यूपी वॉरियर्ज: श्वेता सेहरावत

WPL रिटेंशन के नियम

WPL के नियमों के अनुसार, हर फ्रेंचाइजी अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इनमें से ज्यादा से ज्यादा 3 भारतीय खिलाड़ी और 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। यदि कोई टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उनमें से कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना जरूरी है। 2026 सीज़न से लीग में पहली बार राइट टू मैच (RTM) कार्ड का नियम लागू किया गया है। 

इस नियम के तहत टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों को ऑक्शन में दोबारा खरीद सकती हैं। अगर कोई टीम 3 या 4 खिलाड़ी रिटेन करती है, तो उसे क्रमशः 2 या 1 RTM कार्ड ऑक्शन में इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी।

ऑक्शन पर्स और रिटेंशन वैल्यू

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने की संभावना है। हर टीम को 15 करोड़ रुपये का पर्स दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास अब 5.75 करोड़ रुपये का पर्स बचेगा, और इन दोनों टीमों के पास कोई RTM कार्ड नहीं होगा। यूपी वॉरियर्ज, जिसने केवल श्वेता सेहरावत (अनकैप्ड खिलाड़ी) को रिटेन किया है, के पास 14.5 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स और चार RTM कार्ड होंगे।

गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ रुपये और तीन RTM कार्ड (सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए) होंगे। वहीं RCB के पास 6.25 करोड़ रुपये और एक RTM कार्ड रहेगा।

Leave a comment