Year Ender 2025 में स्मार्टवॉच और ईयरबड्स जैसे गैजेट्स में हेल्थ ट्रैकिंग सबसे बड़ा फोकस रहा। Samsung Galaxy Watch 8, Apple Watch Series 11, AirPods Pro 3 और Google Pixel Watch 4 जैसे डिवाइसेस में ज्यादा सटीक सेंसर और बेहतर हेल्थ डेटा एनालिसिस देखने को मिला।
Year Ender 2025 हेल्थ ट्रैकिंग गैजेट्स: साल 2025 में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों ने स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को हेल्थ मॉनिटरिंग का मजबूत जरिया बनाया। Samsung, Apple और Google ने इस साल अपने नए डिवाइसेस में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, ECG और स्किन टेम्परेचर जैसे उन्नत सेंसर जोड़े। ये गैजेट्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए और फिटनेस व हेल्थ पर नजर रखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए, ताकि रोजमर्रा की सेहत को ज्यादा सटीक तरीके से ट्रैक किया जा सके।
स्मार्टवॉच में आए ज्यादा सटीक हेल्थ सेंसर
सैमसंग ने Galaxy Watch 8 सीरीज को खास तौर पर हेल्थ ट्रैकिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया। इस सीरीज में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्लीप स्टेज, स्किन टेम्परेचर और बॉडी कंपोजिशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह डेटा सीधे स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है, जिससे यूजर को अपनी सेहत समझना आसान होता है।
वहीं Apple Watch Series 11 में बड़े बदलावों के बजाय हेल्थ फीचर्स को और बेहतर बनाया गया। इसमें ECG, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग और हार्ट रिदम अलर्ट जैसे फीचर्स को ज्यादा रिफाइंड फॉर्म में पेश किया गया है। खास बात यह है कि हेल्थ डेटा को आसान और साफ तरीके से दिखाया जाता है।
![]()
ईयरबड्स भी बने हेल्थ ट्रैकर
2025 में हेल्थ ट्रैकिंग केवल स्मार्टवॉच तक सीमित नहीं रही। Apple ने AirPods Pro 3 में ईयरबड्स के अंदर हार्ट रेट सेंसर जोड़कर बड़ा बदलाव किया। अब वर्कआउट या एक्टिविटी के दौरान यूजर बिना स्मार्टवॉच के भी हार्ट रेट मॉनिटर कर सकता है।
यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास माना जा रहा है, जो हर समय वॉच नहीं पहनते। ऐसे में AirPods Pro 3 एक भरोसेमंद बैकअप हेल्थ ट्रैकर की तरह काम करता है।
गूगल ने बढ़ाया मल्टी-सेंसर एक्सपीरियंस
Google Pixel Watch 4 इस साल की सबसे फीचर-रिच हेल्थ ट्रैकिंग स्मार्टवॉच में शामिल रही। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, ECG और स्किन टेम्परेचर जैसे सेंसर दिए गए हैं, जो पहले से ज्यादा सटीक रीडिंग देते हैं।
इसके साथ ही यह वॉच 40 से ज्यादा वर्कआउट मोड सपोर्ट करती है और हेल्थ डेटा को वॉच और मोबाइल ऐप दोनों पर एक्सेस किया जा सकता है। दिन और रात की एक्टिविटी पर लगातार नजर रखना इसकी बड़ी खासियत रही।











