युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता फिर सुर्खियों में: हरियाणा के क्रिकेटर मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे, एक्स-वाइफ ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें अनआर्

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में नया मोड़, हरियाणा के क्रिकेटर मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे। एक्स-वाइफ ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें अनआर्काइव कीं

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। इस बीच, धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चहल के साथ पुरानी तस्वीरें अनआर्काइव कर दीं, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई।

चहल किसके साथ दिखे?

हरियाणा के इस स्पिनर को हाल ही में एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी पहचान RJ महविश के रूप में हुई है। जो एक यूटूबर है.हालाँकि इसके बारे में कम ही लोगों को पता है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों को कैजुअल अंदाज में बातचीत करते हुए देखा गया। इससे फैंस के बीच कई तरह के कयास लगाए जाने क्या यह चहल की नई दोस्ती है या फिर कुछ और?

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता फिर सुर्खियों में: हरियाणा के क्रिकेटर मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे, एक्स-वाइफ ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें अनआर्

धनश्री का इंस्टाग्राम मूव: क्या संकेत दे रही हैं?

इस बीच, धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चहल के साथ पुरानी तस्वीरें फिर से अनआर्काइव कर दीं, जिसे पहले उन्होंने डिलीट या हटा दिया था। यह कदम तब आया जब चहल की RJ महविश के साथ तस्वीरें चर्चा में थीं। 

फैंस की प्रतिक्रियाएं

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता फिर सुर्खियों में: हरियाणा के क्रिकेटर मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे, एक्स-वाइफ ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें अनआर्

कुछ फैंस का कहना है कि धनश्री ने ऐसा चहल को जवाब देने के लिए किया है। वहीं, कुछ लोग इसे एक इमोशनल रिएक्शन मान रहे हैं।सोशल मीडिया पर कई लोग ये कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच फिर से कोई कनेक्शन तो नहीं बन रहा? क्या फिर से जुड़ सकते हैं चहल और धनश्री? चहल और धनश्री की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन 2023 के अंत तक दोनों के अलग होने की खबरें आईं।

हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और गतिविधियां हमेशा चर्चाओं में रही हैं। अब देखना होगा कि चहल और धनश्री की ये सोशल मीडिया हलचल महज संयोग है या फिर दोनों के बीच कुछ नया मोड़ आने वाला है।

Leave a comment