ZIM vs AFG 3rd T20I: आज तीसरे टी20 में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला; जानें टीम स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

आज जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला खेला जाएगा। जानें दोनों टीमों का स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जानकारी

भारत में जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट किसी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, भारतीय दर्शकों के लिए यह मैच फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 14 दिसंबर (शनिवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा। सीरीज वर्तमान में 1-1 से बराबरी पर है, और इस तीसरे मैच का विजेता दौरे के टी20 चरण को अपने नाम कर लेगा। पहले मैच में जिम्बाब्वे ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए 50 रन से जीत हासिल की।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। इस स्कोर में दरवेश रसूली का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 42 गेंदों पर 58 रन बनाए, और वह अफगानिस्तान के शीर्ष स्कोरर रहे। जिम्बाब्वे की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.4 ओवर में केवल 103 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और नवीन-उल-हक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए, जिससे जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। दरवेश रसूली को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यहां ले सकते है मुकाबले का लाइव मजा 

ZIM vs AFG 3rd T20I: आज तीसरे टी20 में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला; जानें टीम स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज, 14 दिसंबर (शनिवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 05:00 PM बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 04:30 PM पर होगा। यह मुकाबला क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और इस मैच का विजेता दौरे के टी20 चरण को अपने नाम करेगा।

हालांकि, भारत में इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि किसी भी चैनल ने इसका प्रसारण अधिकार नहीं लिया है। फिर भी, भारतीय दर्शक फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध रहेगा, जहां फैंस इस रोमांचक टी20 मैच का आनंद उठा सकते हैं।

ZIM vs AFG की संभावित टीम 

ZIM vs AFG 3rd T20I: आज तीसरे टी20 में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला; जानें टीम स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

जिम्बाब्वे की टीमः सिकंदर रजा (कप्तान), ताकुदज्वनाशे कैटानो, वेस्ली मधेवेरे, फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगरावा, न्यूमैन न्यामहूरी, टिनोटेंडा मापोसा और तदिवानाशे मारुमनी।

अफगानिस्तान की टीमः राशिद खान (कप्तान), हजरातुल्लाह जजई, फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक, सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, ज़ुबैद अकबरी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अजमातुल्लाह उमरज़ई, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।

Leave a comment